Advertisement

Loading Ad...

राज्यसभा चुनाव: बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, नीतीश कुमार समेत NDA के पांचों उम्मीदवारों की जीत

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. पांचों सीटों पर NDA के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

Loading Ad...

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर बिहार से आ रही है. जहां NDA के सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है. बिहार की राजनीति के लिए यह खबर बेहद अहम हैं क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद राज्यसभा जा रहे हैं ऐसे में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. 

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म गई है. नतीजों में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. पांचों सीटों पर NDA के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा ने भी जीत दर्ज कर ली है. 

महागठबंधन के चार विधायकों ने नहीं की वोटिंग 

Loading Ad...

बताया जा रहा है महागठबंधन के चार विधायकों ने वोटिंग ही नहीं की. इनमें RJD से फैसल रहमान और कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने वोटिंग की. इससे पहले क्रॉस वोटिंग की चर्चा भी तेज थी. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं, जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं. जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन शाम 4 बजे तक महागठबंधन के 4 विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचें. BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसका ऐलान किया है. इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44-44 वोट मिले हैं. वहीं रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...