Advertisement

Loading Ad...

बागपत में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मिलावटी कुट्टू आटे से बिगड़ी कई लोगों की सेहत, ADM सहित 10 लोग बीमार, प्रशासन का एक्शन जारी

बागपत में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण और उनके रसोइये सहित करीब 10 लोग बीमार हो गए. इसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से सैंपल लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.

10 People Fell sick on Chaitra Navratri in Baghpat
Loading Ad...

बागपत के चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मिलवाटी कुट्टू आटा खाने से करीब 10 लोग बीमार हो गए है. जैसे ये खबर फैली प्रशासन में हड़कंप मच गया. दरअसल यहां व्रत के लिए इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे ने दर्जनों लोगों की सेहत बिगाड़ दी. 

हालत यह हुई कि जिले के एडीएम न्यायिक शिव नारायण भी इसका शिकार हो गए और उन्हें भी बीमाम हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. चैत्र नवरात्रि के दिन कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और कचौड़ी खाने के बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी. एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण और उनके फालोअर सतीश कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.

सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि आम जनता भी इस मिलावटी खेल का शिकार हुई है. बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार पड़ गए हैं, वहीं जिला अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड की भी हालत बिगड़ी है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया. इसके बाद पूरा महकमा हरकत में आया और मामले की जांच और पड़ताल शुरू की गई.

Loading Ad...

Loading Ad...

आपको बता दें कि उपायुक्त खाद्य सुरक्षा डीपी सिंह के नेतृत्व में टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी. संदिग्ध आटा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें

बागपत से NMF News संवाददाता विनीत कौशिक के मुताबिक प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खुला हुआ या संदिग्ध कुट्टू का आटा न खरीदें. प्रशासन ने लोगों से ये भी अपील की है कि अगर आपको भी खाने के बाद चक्कर या उल्टी महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...