Advertisement

Loading Ad...

मातम में बदली शादी की खुशियां, कार्ड देने जा रहे परिवार को ऑडी कार ने मारी टक्कर, बाप-बेटे समेत तीन की मौत

भागवत विश्वकर्मा के घर में 25 फरवरी को शादी थी. वह शादी का पहला कार्ड मंदिर में चढ़ाने और रिश्तेदारों को देने जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ने सारी खुशियां छीन लीं.

Loading Ad...

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में शादी वाले घर में उस वक्त मातम पसर गया. जब यहां बाप-बेटे की ऑडी कार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा शनिवार 7 फरवरी को दोपहर रीवा-रायपुर मार्ग पर कोष्टा गांव के पास हुआ. 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, उनके बेटे शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है. रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ऑडी कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

मंदिर में चढ़ाने जा रहे थे शादी का कार्ड 

Loading Ad...

बताया जा रहा है भागवत विश्वकर्मा के घर में 25 फरवरी को शादी थी. घर में रस्म की थी शादी का पहला कार्ड मंदिर में भगवान को चढ़ाया जाता है. इसीलिए परिवार चिरहुला नाथ मंदिर कार्ड लेकर जा रहा था, लेकिन इसी बीच रास्ते में उनके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे. तीनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां भागवत विश्वकर्मा और उनके बेटे शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल को मृत घोषित कर दिया गया. एक ही परिवार से तीन मौतों ने हर किसी को झगझोर दिया. 

Loading Ad...

पुलिस ने जब्त की ऑडी कार 

हादसे में ऑडी कार की आगे की बॉडी भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई. वहीं, बाइक को टक्कर मारकर आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया. पुलिस हादसे वाली जगह से तमाम साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस पहली नजर में इसे लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग का केस मान रही है. पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार के कारणं यह बड़ा हादसा हुआ. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत एक घायल

यह भी पढ़ें

दूसरी ओर भागवत विश्वकर्मा के परिवार में मातम पसरा हुआ है. शादी वाले घर में दो लोगों की मौत का गहरा सदमा लगा हुआ है. जिस घर में शहनाई बजने वाली थी. वहां अब मातमी चीत्कार मच गया. तेज रफ्तार के कहर ने पिता-बेटे की जान ले ली. इस हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के गंभीर परिणाम को सामने ला दिया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...