Advertisement

Loading Ad...

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा क्रैकडाउन, दिल्ली के मंगोलपुरी से 242 हुए गिरफ्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी और अन्य आसपास के क्षेत्रों से कुल 242 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है. सभी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे.

Loading Ad...

दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 242 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत की सीमा में प्रवेश कर विभिन्न इलाकों में रह रहे थे.

दिल्ली में पकड़े गए 242 अवैध बांग्लादेशी

बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) मनोज कुमार मीणा ने इस ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

Loading Ad...

उन्होंने बताया कि बाहरी जिले की विदेशी सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगोलपुरी रेलवे लाइन के आसपास कुछ बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. इस सूचना के आधार पर सेल की एक विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा, जो पुलिस की मौजूदगी देखकर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने तुरंत उन्हें रोककर उनकी जांच शुरू की.

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं. इसके बाद पुलिस ने बाहरी जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी तेज कर दी. इस कार्रवाई में मंगोलपुरी और अन्य आसपास के क्षेत्रों से कुल 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. सभी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे.

पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Loading Ad...

उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इनके दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग किन परिस्थितियों में और कब भारत में दाखिल हुए. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका किसी संगठित नेटवर्क से संबंध है, जो अवैध प्रवास को बढ़ावा देता हो.

अवैध प्रवासियों के खिलाफ जारी रहेंगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाईयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि अवैध प्रवास पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. बाहरी जिला पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...