Advertisement
झारखंड: अफीम की तलाश में ग्राम प्रधान की हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
वारदात को अंजाम देने के दौरान उन्होंने बलराम मुंडा के पड़ोस के तमाम घरों के दरवाजे बंद कर दिए थे, ताकि शोर सुनकर कोई मदद को आगे नहीं आ सके. पुलिस ने बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें बीरबल मुंडा, सीनु मुंडा, केदार मुंडा उर्फ बुध, पुष्पेन्द्र यादव, पतरस पाहन, पलटन मुंडा, पाउ पाहन, अभिषेक हस्सा और कालीप पूर्ति शामिल हैं.
Advertisement
झारखंड में खूंटी जिले के काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. हत्याकांड के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं.
ग्राम प्रधान की हत्या मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात अपराधियों ने बलराम मुंडा के घर पर हमला बोला था और गोली मारकर एवं धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी थी. खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर है, जो मारंगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामड़ा गांव का रहने वाला है. बाकी आरोपी भी जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं.
Advertisement
अफीम लूटने के अपराधियों ने की प्रधान की हत्या
Advertisement
उन्होंने बताया कि अपराधियों को सूचना मिली थी कि ग्राम प्रधान के घर पर तीन किलोग्राम अफीम है. लाखों रुपए की अफीम लूटने के लिए अपराधियों ने हमला किया. घर की तलाशी और ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद भी अफीम नहीं मिला, तो ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई. इससे पहले घर में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया गया. इसी दौरान अपराधियों ने बलराम मुंडा के भांजे आचू मुंडा पर भी हमला कर घायल कर दिया.
अपराधियों के पास से भारी मात्रा में मिले हथियार
Advertisement
यह भी पढ़ें
वारदात को अंजाम देने के दौरान उन्होंने बलराम मुंडा के पड़ोस के तमाम घरों के दरवाजे बंद कर दिए थे, ताकि शोर सुनकर कोई मदद को आगे नहीं आ सके. पुलिस ने बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें बीरबल मुंडा, सीनु मुंडा, केदार मुंडा उर्फ बुध, पुष्पेन्द्र यादव, पतरस पाहन, पलटन मुंडा, पाउ पाहन, अभिषेक हस्सा और कालीप पूर्ति शामिल हैं. इनमें पुष्पेन्द्र यादव और पतरस पाहन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, दो पिस्टल, 14 जिंदा गोली, 10 मोबाइल फोन, दो चाकू, पांच मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है.