Advertisement

Loading Ad...

राजौरी में टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश! हथियारों के साथ आतंकियों का संदिग्ध सहयोगी अरेस्ट, इलाके में अलर्ट

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना ने ऑपरेशन चलाया था. जिसमें आतंकियों से कनेक्शन के आरोप में एक शख्स को अरेस्ट किया गया है. उसके पास से पिस्टल और विस्फोटक बरामद हुए हैं.

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. राजौरी पुलिस और 54 राष्ट्रीय राइफल्स (रोमियो फोर्स) ने संयुक्त अभियान में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. खास ऑपरेशन के तहत एक संदिग्ध युवक को अरेस्ट किया गया है. सुरक्षाबलों को संदिग्ध के पास से विदेशी हथियार मिले हैं. 

बताया जा रहा है बरामद पिस्टल तुर्की या चीन की बनी हो सकती हैं. इसके अलावा चार मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. इस दौरान उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए. खास खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना ने ऑपरेशन चलाया था. जिसमें आतंकियों से कनेक्शन के आरोप में सचिन कुमार नाम के शख्स को अरेस्ट किया गया है. 

ये हथियार हुए बरामद 

Loading Ad...

संदिग्ध के पास से एक तिंसास जिगाना 9 मिलीमीटर पिस्टल (तुर्की में निर्मित) जिसमें तीन मैगजीन शामिल हैं, एक 30 बोर टीटी-30 नोरिंको पिस्टल (चीन में निर्मित) जिसमें एक मैगजीन है, और 15 नौ मिलीमीटर लाइव कारतूस. इस मामले में पुलिस स्टेशन नौशेरा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसकी जांच अभी जारी है. 

Loading Ad...

सीमा पार आतंक और नशे के कारोबार से लिंक!

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित सीमा पार नशीले पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े ऑपरेटिव के सीधे संपर्क में था. यह गिरफ्तारी जिले में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि युवक किसी बडे हमले का प्लान बना रहा था. सुरक्षा एजेंसिया अब उससे कडी पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह जानना चाहती है कि उसे ये हथियार किसने दिए. इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं. इन सभी सवालो के जवाब तलाशे जा रहे हैं. वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सर्च अभियान तेज कर दिया गया. राजौरी पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान से सुरक्षा बलों की सतर्कता और समन्वय का पता चलता है. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों से आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है. जांच में आगे के सुराग तलाशे जा रहे हैं ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और आतंकी सहयोगियों पर शिकंजा कसा जा सके. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- कोर्टरूम, चाकू और धमकी… वाराणसी में जज के सामने महिला ने वकील को दी धमकी, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

यह घटना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है. सुरक्षाबलों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या सेना को दें ताकि ऐसे खतरे को समय रहते रोका जा सके. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...