Advertisement
खाटू श्याम जा रहे थे श्रद्धालु, ट्रक से टकराई कार, हादसे में जबलपुर के पांच लोगों की मौत
कार सवार सभी लोग खाटू श्याम जी जा रहे थे. मृतकों में एक महिला भी शामिल थी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.
Advertisement
राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में बड़ा हादसा हो गया. यहां चाकसू क्षेत्र में कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway-52) पर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू के तिगारिया मोड़ के पास हुई, जब मध्य प्रदेश के जबलपुर से जयपुर की ओर आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. चाकसू पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल के अनुसार, शुरुॆआती जांच में सामने आया कि कार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी. जिसके कारण कार बेकाबू होकर ट्रेलर से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
खाटू श्याम जा रहे थे सभी
Advertisement
हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी रेशमा श्रीवास्तव, पीयूष राय, राहुल और ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है. बताया जा रहा है सभी खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. सभी मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. इससे पहले परिवार ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे. इसके बाद सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन का प्लान था. ये लोग खाटू श्याम जी के साथ-साथ राजस्थान के अन्य धार्मिक जगहों पर भी जाने वाले थे. लेकिन ये सफर उनका आखिरी सफर बन गया. परिवार को खबर मिलते ही कोहराम मच गया.
Advertisement
यह भी पढ़ें- साध्वी प्रेम बाईसा मौत में नया मोड़: एफएसएल रिपोर्ट में जहर की बात खारिज, मेडिकल जांच जारी
यह भी पढ़ें
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना राहत दल मौके पर पहुंचे. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया. पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.