Advertisement

Loading Ad...

संभल हिंसा के मामलें में पुलिस ने आज फिर 3 दंगाई को किया गिफ्तार, अबतक 50 और दंगाइयों को हिरासत में लिया

Sambhal violence: गुरुवार को जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी के रूप में हुई है।

Google
Loading Ad...

Sambhal violence: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 31 हो गई है। गुरुवार को जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी के रूप में हुई है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....

इससे पहले 50 और दंगाई को किया गिफ्तार 

इससे पहले पुलिस ने बुधवार देर रात शांति भंग के मामले में फरहत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों ने पुलिस को 50 और दंगाइयों के बारे में बताया है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है। बता दें कि पुलिस ने बीते बुधवार को संभल हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे। साथ ही पुलिस ने बहुत से उपद्रवियों का नाम और पता सार्वजनिक भी किया था।

यह भी पढ़ें

24 नवंबर की सुबह संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था

पुलिस ने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनमें से 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ज्ञात हो कि 24 नवंबर की सुबह संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान मस्जिद के पास अराजक तत्वों ने सर्वेक्षण टीम पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते माहौल बिगड़ता चला गया। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और अराजक तत्वों को चेतावनी भी दी। हिंसा के दौरान कई लोगों की मौत भी हुई है। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...