Advertisement
मदरसों में बच्चे राम भी पढ़ेंगे, रामायण भी पढेंगे, माडर्न पढ़ाई भी पढ़ेंगे-शादाब शम्स
उत्तराखंड के मदरसों में मुस्लिम समुदाय के पैगंबरों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ अब बच्चे श्रीराम के जीवन के बारे में भी जानकारी लेंगे। उत्तराखंड के मदरसों में बच्चों को संस्कृत के साथ ही रामायण भी पढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड में फिलहाल 415 मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिसमें पढ़ाई चालू है
Advertisement
अब तक वोटों के ठेकेदारों ने मुस्लिम समाज के बच्चों को जिस तरह से शिक्षा के अधिकार से दूर रखा गया उसी के नतीजे में मंडल कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया कि देश में मुस्लिमों का जीवन स्तर दलितों के भी खराब है और यह कोई उपलब्धि नहीं है बल्कि शर्मनाक बात है। और इस समाज के ठेकेदारों ने अपनी दुकान चलाने के लिए, मुस्लिम बच्चों को शिक्षा से दूर रखने के लिए ताबड़तोड़ मदरसे खोले गए। उत्तराखंड जो छोटा सा राज्य है, मुस्लिमों की आबादी 14 लाख के करीब है जो उत्तराखंड का दस प्रतिशत के आसपास है।
अंदाजा लगाइए उत्तराखंड में 415 मदरसे चलते हैं जबकि वक्फ बोर्ड के अधीन सिर्फ 117 मदरसे आते हैं। बाकी के मदरसे किसके हैं, जानते हैं आप, लोगों ने अपनी दुकान चलाने के लिए खोले हैं। लेकिन अब इस धंधे पर सरकार लगाम लगाने की दिशा में काम कर रही है। इसीलिए उत्तराखंड में कुरान के साथ रामायण भी पढ़ाई जाएगी, राम को भी पढ़ाया जाएगा। इस देश का अब तक दुर्भाग्य रहा है कि यहां अब तक अकबर को ही महान पढ़ाया गया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि अपने पूर्वजों की परंपरा को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसीलिए विकसित भारत की तर्ज पर मदरसों में बदलाव लाने का काम किया जा रहा है ताकि सभी धर्म और जाति के छात्र-छात्राएं मदरसों में शिक्षा ले सकें।
Advertisement
यहां देश के मुस्लिम समाज को भी यह समझना होगा कि देश की मुख्यधारा से जुड़ना है, देश को अगर आगे लेकर जाना है तो शिक्षा जरूरी है।
Advertisement
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इंडोनेशिया का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम देश होने के बावजूद वहां के लोग श्रीराम को आदर्श के रूप में पूजते हैं। भारत में रहने वाले मुसलमानों को भी इंडोनेशिया से सीख लेनी चाहिए। लेकिन इस देश के एक तबके को यह बात समझ नहीं आती, लेकिन कोशिशें की जा रही हैं, तो देखना होगा क्या कुछ नतीजा निकलकर आता है।
यह भी पढ़ें