Advertisement

Loading Ad...

'अवैध कुर्बानी बर्दाश्त नहीं…', बकरीद पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा की दो टूक, इन चीजों पर लगाई रोक

दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें सरकार ने अवैध कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की हत्या पर सख्त रोक लगा दी है. सरकार ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

Loading Ad...

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसा लिया है. सार्वजनिक व्यवस्था और पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार अवैध कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की हत्या पर सख्त रोक है और कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी. 

एडवाइजरी के मुताबिक, बकरीद के दौरान दी जाने वाली कुर्बानी केवल पहले से निर्धारित जगहों पर ही दी जाएगी. गाय, बछड़े और ऊंट आदि जानवरों की कुर्बानी पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. इसके अलावा कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना सख्त मना है.

अवैध कुर्बानी पर सरकार ने लगाई रोक
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में किसी भी सुरत पर पशुओं की अवैध कुर्बानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पशु कल्याण हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमें किसी भी त्योहार को मनाने से पहले इस संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले से निश्चित जगह पर ही कुर्बानी दी जाएगी. गली, मोहल्ले या सड़को पर कुर्बानी देने वालों पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर वीडियो/फोटो डालने पर रोक
सरकार की तरफ से दी गई एडवाइजरी पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी से जुड़ी कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. सरकार का मानना है कि इस तरह की पोस्ट डालने से राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ साइबर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सरकार ने की जनता से अपील
मंत्री कपिल मिश्रा ने लोगों से अपील कर कहा कि त्योहार को बड़े ही शांति और सादगी से मनाया जाए. सभी लोग सरकार की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें. अगर आपको कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता दिख जाए तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...