Advertisement

Loading Ad...

मराठी ना बोलने पर अगर किसी को पीटा तो होगा तगड़ा एक्शन ! CM Fadnavis की चेतावनी!

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साफ़ साफ़ संदेश दे दिया है कि अब मराठी के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखिये कैसे सीएम ने फ़ुल एंड फ़ाइनल वॉर्निंग दी है.

Loading Ad...

और भई क्या चल रहा है ? गलती से अगर ये सवाल महाराष्ट्र में किसी ने पूछ लिया तो जवाब यही मिलेगा….जी हां, पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में यही चल रहा है, मराठी नहीं बोली तो समझाने और सिखाने के बजाए थप्पड़ बरसाए जा रहे हैं, और जानते हैं मराठी के और समाज को सुधारने के ये So called ठेकेदार ज्यादातर कौन निकल रहे हैं ? महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानि MNS यानि की राज ठाकरे की पार्टी के नेता और कार्यकर्ता….

कभी किसी को टार्गेट कर रहें हैं कि भी किसी को…थमने के बजाए जब मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी ज़्यादा बढ़ी तो अब राज्य के सीएम फडणवीस ने भी सीधे सीधे संदेश दे डाला कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने बयान को फिर से याद दिलाते हुए सीएम फडणवीस ने सख़्त एक्शन की तरफ़ भी इशारा कर दिया।

बस बहुत हुआ….अब अगर मराठी ना बोलने पर किसी को पीटा गया तो महाराष्ट्र पुलिस उसे क़ायदे से सबक़ सिखाएगी। दरअसल महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद ने हाल के दिनों में सुर्खियां बटोरी हैं। खासकर मराठी न बोलने वाले लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचाई है।इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि मराठी के नाम पर गुंडागर्दी और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्ली में JNU में छत्रपति शिवाजी महाराज सुरक्षा और सामरिक अध्ययन के लिए विशेष केंद्र के उद्धाटन समारोह पर साफ़ कहा कि मराठी भाषा के नाम पर अगर कोई हिंसा करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।ये स्वाभाविक है कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने का अनुरोध किया जाएगा। ये गलत नहीं है। लेकिन भाषा को लेकर कोई विवाद या भाषा को लेकर किसी के साथ मारपीट करता है तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब भी ऐसी कोई घटना हुई है, हमने सख्त कार्रवाई की है। आगे भी अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

Loading Ad...

वैसे ये फ़ैसला लेने की ज़रूरत सीएम फडणवीस को क्यों पड़ी आइये कुछ घटनाक्रमों से समझिये-

Loading Ad...

प्रमुख घटनाएं-

  1. मीरा रोड थप्पड़ कांड (जुलाई 2025):
    • मीरा-भायंदर में एक मारवाड़ी जैन दुकानदार, बाबूलाल चौधरी, पर मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने के कारण हमला किया।
    • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और कार्रवाई शुरू की।
    • सीएम फडणवीस ने इस घटना की निंदा करते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
  2. घाटकोपर विवाद:
    • एक होटल संचालक महिला पर स्थानीय लोगों ने मराठी बोलने का दबाव बनाया। हिंदी में जवाब देने पर बहस बढ़ी और शिवसेना (UBT) की कार्यकर्ताओं ने महिला से माफी मंगवाई।
  3. नांदेड़ बस डिपो घटना:
    • एक उत्तर भारतीय शौचालय संचालक को मराठी में बात करने के लिए धमकाया गया। उसने हिंदी में जवाब दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा।
  4. नवी मुंबई में उल्टा मामला:
    • वाशी में एक छात्र पर मराठी में बात करने के लिए हॉकी स्टिक से हमला किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इन घटनाक्रमों को देखते हुए सीएम फडणवीस कई बार अपनी बात रख चुके हैं।

सीएम फडणवीस का बयान

Loading Ad...
  • 4 जुलाई 2025, मुंबई: "मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है, लेकिन इसके नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीरा रोड मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। हम ऐसी हिंसा करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।"
  • 24 जुलाई 2025, दिल्ली (JNU): "मराठी को प्राथमिकता देना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा विवाद का साधन नहीं हो सकती। हमने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की है और आगे भी करेंगे।"

यह भी पढ़ें

  • फडणवीस ने मराठी सिखाने की वकालत की और कहा कि जबरदस्ती के बजाय लोगों को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को मराठी पढ़ाएं, न कि अंग्रेजी स्कूलों में भेजें।

बहरहाल, सीएम फडणवीस के ताज़ा बयान से लग रहा है कि मराठी के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों के लिए उनकी ये फ़ाइनल चेतावनी है….देखना होगा अब महाराष्ट्र में ऐसे घटनाक्रम रुकते हैं या नहीं, फ़िलहाल आपका इस ख़बर पर, सीएम फडणवीस के इस रवैये पर क्या कहना है कमेंट करके ज़रूर बताइएगा, और मराठी के नाम पर कैसे NMF News के संवाददाता के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी की थी आइये वो देखिये…और ये भी समझिये कि आखिर फडणवीस के इस सख्त बयान की जरूरत क्यों थी ?

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...