Advertisement

Loading Ad...

'पहाड़ बचेंगे तो लोग रुकेंगे...', उत्तराखंड पहुंचे CM योगी का पलायन को लेकर लोगों को चेताया

उत्तराखंड में बढ़ते पलायन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण को समाधान बताते हुए पौड़ी के बिथ्याणी परिसर में पौधारोपण किया. उन्होंने कहा कि हरियाली, जल स्रोत और रोजगार बढ़े बिना पलायन नहीं रुकेगा, और प्रकृति संरक्षण ही इसका स्थायी रास्ता है.

Screengrab
Loading Ad...

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ते पलायन को लेकर एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा केंद्र में आया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड में पर्यावरण संतुलन और स्थानीय विकास को जोड़ते हुए एक खास संदेश दिया है. पौड़ी जिले के बिथ्याणी परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आम का पौधा लगाकर उन्होंने साफ कहा कि पहाड़ों को बचाने के लिए प्रकृति को बचाना जरूरी है.

CM योगी ने दिया ख़ास संदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि जब तक पहाड़ों में हरियाली, जल स्रोत और रोजगार के अवसर नहीं बढ़ेंगे, तब तक पलायन की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकती. पर्यावरण संरक्षण इन सभी समस्याओं का मूल समाधान है. उनका यह संदेश केवल एक पौधारोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति बचाने की अपील भी थी.

Loading Ad...

सेना के जवानों ने पर्यावरण के लिए किया काम 

Loading Ad...

इस अवसर पर सेना की 127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन के जवानों ने योगी आदित्यनाथ और भारत माता की जय के नारे लगाए. यह बटालियन गढ़वाल ग्रीनर्स के नाम से जानी जाती है और कर्नल प्रतुल थपलियाल की कमान में साल 2023 से पौड़ी जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है. बटालियन की दो राज्य-वित्तपोषित कंपनियां हर साल करीब 4 लाख पौधे लगा रही हैं. साथ ही जल संरक्षण के लिए 9 जल तालाब और 27 जल खाइयों का निर्माण किया गया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 तक कुल 12 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं. इसके अलावा 81 जल खाइयां और 27 जल तालाब बनाकर पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की समस्या को कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं. यह प्रयास केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्थायित्व भी मिल रहा है.

वृक्षारोपण ने बटालियन ने रखा लक्ष्य 

Loading Ad...

127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन ने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी को पर्यावरण जागरूकता केंद्र के रूप में अपनाया है. यहां छात्र और स्टाफ पौधारोपण, सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने के अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. साल 2026 में विल खोल खंडी क्षेत्र में 400 हेक्टेयर जमीन पर बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की योजना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को पहाड़ों के पर्यावरण संतुलन और पलायन रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि कुल मिलाकर यह पहल पहाड़ों में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन के संयुक्त प्रयास यह संदेश देते हैं कि अगर प्रकृति को बचाया गया, तो पहाड़ों की आबादी, संस्कृति और भविष्य भी सुरक्षित रह सकेगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...