Advertisement

Loading Ad...

'मैं एक शेरनी हूं, चाहूंगी तभी हारूंगी…' ममता बनर्जी के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- भाषण में इनसिक्योरिटी की भावना झलक रही है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी बात कही है. सीएम ने बिना नाम लिए BJP से कहा, मैं तुम्हें चींटियों की तरह कुचल दूंगी. मैं एक जिंदा शेरनी हूं. मुझे घायल करने की कोशिश मत करो, मैं खतरनाक हो जाऊंगी.

Mamata Banerjee (File Photo)
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है. लेकिन इसे लेकर राजनीति अभी से गरमायी हुई है. इसी बीच सीएम ममता बनर्जी का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो BJP को चुनौती देते हुए कहती हैं कि जब तक मैं नहीं चाहूंगी, तब तक तुम मुझे हरा नहीं सकते. दरअसल झारग्राम के पंचमाथा मोड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह एक शेरनी हैं और किसी को भी उन्हें घायल करने की कोशिश करने और उन्हें “खतरनाक” बनाने का जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए. 

सीएम ने बताया उनमें  कैसे आया विश्वास
ममता बनर्जी ने कहा, सीपीआई(एम) की गोलियों से बच गई थी. मेरे सर पर मारा गया था, मेरी बॉडी खून से लथपथ थी, लेकिन मैं डरी नहीं थी. मैं तुम्हें चींटियों की तरह कुचल दूंगी. मैं एक जिंदा शेरनी हूं. मुझे घायल करने की कोशिश मत करो, मैं खतरनाक हो जाऊंगी. उन्होंने आगे खुद को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, आप मुझे तभी हरा सकते हैं जब मैं इसकी इजाजत दूं. अगर मैं नहीं चाहूंगी, तो आप भी मुझे नहीं हरा सकते. ममता बनर्जी को हराना आसान नहीं है.

क्यों फूटा सीएम ममता का गुस्सा?
दरअसल, ममता बनर्जी का ये बड़ा बयान तब आया है जब चुनाव आयोग ने उनकी सरकार के दो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) सहित 4 सरकारी अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं. इस बात से नाराज ममता बनर्जी ने आयोग पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने आयोग और बीजेपी को घेरते हुए कहा, आयोग अमित शाह के एजेंट की तरह काम कर रहा है. यह अमित शाह के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है. बंगाल इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा. मैं अपने अधिकारियों को सजा नहीं मिलने दूंगी. अगर हिम्मत है तो करके देखो!”

Loading Ad...

वोटिंग लिस्ट को लेकर सीएम ने क्या कहा?
अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने वोटर्स आग्रह किया. उन्होंने वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जांचने और सतर्क रहने की अपील की. सीएम ने कहा, वोटिंग लिस्ट में आपका नाम आपकी पहचान है. अभी रजिस्टर कीजिए और बाद में दोबारा चेक कीजिए. साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि अगर चुनाव के दिन आपको वोटिंग लिस्ट में अपने नाम नहीं मिलते हैं तो इस पर हैरान मत होना.
एनआरसी से जुड़े फैले डर की चिंता को दोहराते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, असम से बंगाल में लोगों को डराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं.उन्हें जरा भी शर्म नहीं है. जंगलमहल में बिताए अपने समय की यादें ताजा करते हुए, बनर्जी ने 1992 में बेलपहाड़ी की अपनी यात्रा को याद किया.
उन्होंने कहा, “लोग चींटियों और पेड़ की जड़ों को उबालकर खा रहे थे. उस दिन, मैंने हालात बदलने का फैसला किया. इसीलिए मैंने ‘खाद्य साथी’ की शुरुआत की – ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बंगाल में कोई भी भूखा न रहे.

Loading Ad...

“बंगाली बोलने पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहा जाता है”
साथ ही सीएम ने कहा, आज के समय में जब कोई बंगाली बोलता है तो उसको बांग्लादेशी और रोहिंग्या कह दिया जाता है. यह बंगाली भाषा पर हमला करने जैसा है. इस पर सीएम ने लोगों से विरोध दर्ज करने के लिए कहा, उन्होंने लोगों से कहा, आप जय बांग्ला बोलो, प्रोटेस्ट करो, बिना लड़े हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. आपका वोटर आई-डी कार्ड सिर्फ एक कार्ड नहीं बल्कि आपकी पहचान है.
सीएम ने अपनी जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि, आप मुझे तभी हटा सकते हैं जब मैं पद छोड़ने का फैसला करूं. वरना आपके समर्थक भी मुझे वोट देंगे. उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी सीधे संबोधित किया और उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, आप जनता के लिए काम करते हैं. आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है. वो आपको डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन कामयाब नहीं होंगे. बंगाल चुनाव के नाम पर उत्पीड़न नहीं होने देगा.

ममता के बयान पर BJP प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी से भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. वरिष्ठ बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण में इनसिक्योरिटी की भावना झलकती है. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिन्हा ने कहा, विरोधियों को चींटियों की तरह कुचलने की उनकी धमकी बताती है कि वो कितनी कमजोर और हताश हो गई हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...