Advertisement

Loading Ad...

हरियाणा में पेंशनधारियों की बल्ले-बल्ले, 13 श्रेणियों की पेंशन में बढ़ोतरी, 2 दिन के भीतर जारी होगी नई राशि

Haryana Pensioners: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. पहले 9 श्रेणियों में 3000 रुपये पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब 3200 रुपये कर दिया गया है. सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बढ़ी हुई पेंशन दो दिन के भीतर लाभार्थियों के खातों में भेजी जाए.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Haryana Pensioners: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र से पहले राज्य के पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने 13 अलग-अलग श्रेणियों की पेंशन में 200 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले का फायदा प्रदेश के करीब 30 लाख लोगों को मिलेगा.
अब राज्य में पेंशन पाने वाले लोगों को हर महीने 3200 रुपये से लेकर 14,000 रुपये तक की राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. पहले 9 श्रेणियों में 3000 रुपये पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब 3200 रुपये कर दिया गया है. सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बढ़ी हुई पेंशन दो दिन के भीतर लाभार्थियों के खातों में भेजी जाए.

एसिड अटैक पीड़ितों को सबसे ज्यादा फायदा

इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा लाभ एसिड अटैक पीड़ितों को मिला है. हरियाणा सरकार इनकी पेंशन एक खास फॉर्मूले के तहत देती है, जो उनके प्रभावित प्रतिशत पर आधारित होता है. अब 40 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित लोगों को 8000 रुपये प्रति माह मिलेंगे. 50 से 60 प्रतिशत प्रभावित लोगों को 11,200 रुपये और 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावित लोगों को 14,400 रुपये हर महीने मिलेंगे. पहले के मुकाबले यह बढ़ोतरी 500 से 900 रुपये तक की है, जो इन पीड़ितों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

Loading Ad...

दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को भी राहत

Loading Ad...

जो दिव्यांग बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, उनकी आर्थिक सहायता में भी 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब इस श्रेणी में 2600 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जबकि पहले 2400 रुपये मिलते थे.
अनाथ बच्चों की पेंशन में भी बढ़ोतरी हुई है. पहले एक बच्चे को 2100 रुपये और दो बच्चों पर 4200 रुपये मिलते थे. अब एक बच्चे के लिए 2300 रुपये और दो बच्चों के लिए 4600 रुपये हर महीने दिए जाएंगे.

कश्मीर माइग्रेट परिवारों की पेंशन बढ़ी

Loading Ad...

सरकार कश्मीर से विस्थापित (माइग्रेट) परिवारों को भी पेंशन देती है. पहले एक व्यक्ति को 1500 रुपये और पूरे परिवार को 7500 रुपये प्रति माह मिलते थे. अब बढ़ोतरी के बाद एक व्यक्ति को 1700 रुपये और पूरे परिवार को 8500 रुपये हर महीने मिलेंगे.
यह फैसला उन परिवारों के लिए आर्थिक सहारा साबित होगा, जो पहले से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं.

सीएम का सख्त निर्देश: किसी की पेंशन न रोकी जाए

हरियाणा परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी पेंशनर की पेंशन न रोकी जाए और न ही काटी जाए.
अगर किसी लाभार्थी के दस्तावेजों में कोई कमी है, तो उसे संदेश भेजकर कागज सही करवाए जाएं, लेकिन पेंशन रोकने का अधिकार किसी अधिकारी को नहीं है.
सीएम ने यह भी कहा है कि जिन लोगों की पेंशन किसी कारण से रुकी हुई है या कट गई है, उन्हें दो दिन के भीतर पूरा पैसा जारी कर दिया जाए.

Loading Ad...

आम लोगों के लिए क्या मायने?

यह भी पढ़ें

इस फैसले से लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं, अनाथ बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा. बढ़ती महंगाई के दौर में हर महीने 200 रुपये की बढ़ोतरी भी बड़ी राहत मानी जा रही है.सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक मदद से वंचित न रहे और उसे समय पर उसकी पेंशन मिलती रहे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...