Advertisement
यूपी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फरवरी की सैलरी समय से पहले जारी
UP: सरकार ने फैसला किया है कि फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को ही दे दी जाएगी.यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहार से पहले ही पैसा मिल जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.
Advertisement
UP Government Salary: होली के त्योहार को देखते हुए Uttar Pradesh सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने फैसला किया है कि फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को ही दे दी जाएगी.यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहार से पहले ही पैसा मिल जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.
छुट्टियों की वजह से बदली वेतन की तारीख
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 1 मार्च 2026 को सामान्य अवकाश है और 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में तय तारीख पर वेतन जारी करना संभव नहीं था. इसी कारण राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया कि फरवरी महीने का वेतन और पेंशन 28 फरवरी को ही जारी कर दी जाए.
Advertisement
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
Advertisement
सरकार के इस फैसले से राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त स्कूलों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी निकायों के कर्मचारी और कार्यभारित कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे.
इसके अलावा कोषागार से पेंशन लेने वाले पेंशनर और पारिवारिक पेंशन पाने वाले लोगों को भी 28 फरवरी को ही भुगतान किया जाएगा.
शिक्षा विभाग को भी खास निर्देश
Advertisement
प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी 2 मार्च से पहले वेतन देने के निर्देश जारी किए गए हैं.
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि होलिका दहन (2 मार्च) और होली (4 मार्च) को ध्यान में रखते हुए सभी नियमित, आउटसोर्स, संविदा और दैनिक कर्मचारियों का वेतन समय से पहले जारी कर दिया जाए.
होली से पहले मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें
सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले आर्थिक राहत मिलेगी. त्योहार के समय घर-परिवार के खर्च बढ़ जाते हैं, ऐसे में समय से पहले वेतन और पेंशन मिलना बड़ी मदद साबित होगा. सरकार चाहती है कि कोई भी कर्मचारी या पेंशनर त्योहार के मौके पर पैसों की चिंता न करे और सभी लोग होली खुशी से मना सकें.