Advertisement

Loading Ad...

"जय श्री राम" के नारे के साथ गहलोत ने भरी हुंकार! केजरीवाल के खिलाफ पहली बार उतरे चुनावी मैदान में

दिल्ली की वर्तमान सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने भाजपा का दामन थामते ही केजरीवाल के खिलाफ उतर आए हैं। उन्होंने गुरुवार को "जय श्री राम" के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर अपनी हुंकार भरी।

Google
Loading Ad...
Delhi Election: कभी अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी हुआ करते थे। यहां तक की वर्तमान दिल्ली सरकार में वह परिवहन मंत्री भी थे। लेकिन बीते हफ्ते अपनी ही पार्टी से ऐसा मोह भंग हुआ कि इस्तीफा देकर आज उसी पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में हुंकार भर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने का वक्त बाकी है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच वर्तमान दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने बीते हफ्ते आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। अपना इस्तीफा पत्र सौंपते हुए कैलाश ने केजरीवाल सरकार पर कई तरह के वादों को पूरा न कर पाने का आरोप लगाया था। कैलाश ने भाजपा का दामन थामते ही  केजरीवाल के विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें कैलाश गहलोत भी शामिल हुए। 

"जय श्री राम" के नारे के साथ केजरीवाल के खिलाफ उतरे कैलाश गहलोत 


दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत आप पार्टी से इस्तीफा देकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतर गए हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने "जय श्री राम" के नारे के साथ केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर हुंकार भरी और भारी भीड़ को संबोधित किया। गहलोत ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। 

दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ शुरू किया विरोध-प्रदर्शन


गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए कई तरह के आरोप लगाए। इनमें केजरीवाल के बंगले को भी कार्यकर्ताओं ने आड़े हाथों लिया। केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसके साथ उनकी लाइफस्टाइल पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर घेरा। भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह सरकार में आने के बाद सादा जीवन व्यतीत करेंगे। महंगी कारों और महंगे बंगलों में नहीं रहेंगे। लेकिन केजरीवाल ने सरकार में आते ही झूठ बोला और अपने किए गए वादों के खिलाफ भ्रष्टाचार करके काफी पैसा कमाया और अपनी जिंदगी को लग्जरी बनाया। इस प्रदर्शन में कैलाश गहलोत, सांसद मनोज तिवारी,विजय गोयल कमलजीत सहरावत,वीरेंद्र सचदेवा और कई अन्य नेता भी शामिल हुए।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...