Advertisement

Loading Ad...

सूरजकुंड हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर को शहीद का दर्जा, जांच के लिए SIT गठित

सूरजकुंड मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब यहां एक झूला चलते-चलते टूटकर नीचे जा गिरा. इस हादसे के बाद प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के खिलाफ 105 BNS यानी गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है.

Loading Ad...

मेले में आकर्षण का केंद्र और बच्चों का फेवरेट झूला इन दिनों जानलेवा बन रहा है. हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में हुए हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए. यहां झूला टूटने के कारण एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. अब इस हादसे की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. 

इस हादसे में पुलिस ने हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के खिलाफ 105 BNS यानी गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. फरीदाबाद पुलिस ने इस गंभीर मामले में SIT का गठन किया है. इस टीम का नेतृत्व फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के ACP वरुण दहिया कर रहे हैं. 

इन पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही SIT

Loading Ad...

वरुण दहिया के साथ-साथ दो और अधिकारी भी इस टीम में हैं. जो इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं. जांच में पता लगाया जा रहा है कि झूला टूटने की वजह तकनीकी थी, या कोई लापरवाही बरती गई. इसके साथ-साथ झूले का कितना पुराना था, फिटनेस और रखरखाव से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है. इस दौरान सुरक्षा मानकों को कितना फॉलो किया गया? इस सवाल का जवाब भी टीम तलाश रही है. 

Loading Ad...

देखें हादसे का Video

इंस्पेक्टर को शहीद का दर्जा 

Loading Ad...

फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में ये हादसा शनिवार 7 फरवरी की शाम 7 बजे हुआ. यहां सुनामी झूला गिरने से पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई. जबकि 12 लोग घायल हो गए. हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने फैसला लिया है कि SHO जगदीश प्रसाद को शहीद का दर्जा मिलेगा. इसके साथ ही उनके परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. 

झूला गिरते ही पूरे मेले मैदान को खाली करा दिया गया था. जिलाधिकारी आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे और एजेंसियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. 31 जनवरी से शुरू हुआ ये मेला 15 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है झूले पर करीब 26 लोग सवार थे. जो उसकी क्षमता से ज्यादा थे. ज्यादा से ज्यादा कमाई के चक्कर में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया गया. 

CM नायब सैनी ने जताया दुख 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही, घायल व्यक्तियों के उचित और तत्काल इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...