Advertisement
तेज रफ्तार और क्रैश सेफ्टी से लैस... CM योगी के बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता AW139 हेलिकॉप्टर, जानिए इसकी खासियत
यूपी के सीएम योगी के क़ाफ़िले में इटली की कंपनी लियोनार्डो का अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर शामिल किया गया है. यह हेलिकॉप्टर 12–15 लोगों के लिए, 310 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है और खराब मौसम व रात में भी सुरक्षित है.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) पांच मार्च को कानपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उनका हेलिकॉप्टर अचानक चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, मुख्यमंत्री जिस हेलिकॉप्टर से कानपुर पहुंचे थे वह बेहद आधुनिक और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है. उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए हाल ही में इटली की कंपनी Leonardo S.p.A. का अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर अपने विमान बेड़े में शामिल किया है. अपनी आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं के कारण यह हेलिकॉप्टर वीवीआईपी यात्रा के लिए खास माना जाता है.
AW139 हेलिकॉप्टर की क्या है खासियत?
बताया जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर मध्यम आकार का लेकिन बेहद शक्तिशाली दो इंजन वाला हेलिकॉप्टर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज रफ्तार और सुरक्षित उड़ान क्षमता है. यह हेलिकॉप्टर एक बार में करीब 12 से 15 यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकता है. इसकी अधिकतम गति लगभग 310 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई जाती है. यही कारण है कि लंबी दूरी के सरकारी और वीआईपी दौरे के लिए इसे काफी उपयोगी माना जा रहा है.
Advertisement
खराब मौसम और रात में भी भर सकता है उड़ान
Advertisement
इस हेलिकॉप्टर की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह खराब मौसम और रात के समय भी आसानी से उड़ान भर सकता है. इसके आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और तकनीकी उपकरण पायलटों को कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित उड़ान भरने में मदद करते हैं. आपात स्थिति में भी इसका प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.
डबल इंजन और आधुनिक सुरक्षा सिस्टम
Advertisement
अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर डबल इंजन तकनीक से लैस है. इसका मतलब यह है कि यदि किसी कारण से एक इंजन में तकनीकी समस्या आ जाए तो दूसरा इंजन हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से उड़ान में बनाए रख सकता है. इसके अलावा इसमें क्रैश सेफ्टी सिस्टम, डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. यही वजह है कि यह हेलिकॉप्टर दुनिया भर में वीवीआईपी परिवहन के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है.
पायलटों को दी गई खास ट्रेनिंग
सूत्रों के अनुसार इस अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर की कीमत लगभग एक अरब रुपये बताई जा रही है. इसे उड़ाने के लिए दो पायलटों की आवश्यकता होती है. खास बात यह भी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस हेलिकॉप्टर के तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए अपने तीन पायलटों को प्रशिक्षण के लिए इटली भेजा था. वहां उन्हें इंस्ट्रूमेंट ट्रेनिंग और क्रिटिकल इमरजेंसी ट्रेनिंग दी गई, ताकि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित की जा सके.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बहरहाल अब यह नया हेलिकॉप्टर उत्तर प्रदेश सरकार के विमान बेड़े की शान बन गया है और मुख्यमंत्री की यात्राओं को और अधिक सुरक्षित व आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है.