Advertisement

Loading Ad...

भारत के नायकों को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का CM योगी ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश, 25 दिसंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, साफ-सफाई व म्यूजियम के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

Yogi Adityanath
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. यह स्थल डॉ श्यमा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है. इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दौरा किया. उन्होंने उद्घाटन समारोह की तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के समय एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार, लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर मौजूद रहें.

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
 
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने और दीवारों पर फेंसिग को और ऊंचा करने के निर्देश दिये. उन्होंने उद्घाटन समारोह में किसी तरह की आवाजाही और ट्रैफिक की समस्या पैदा न हो इसके लिये चाक-चौबंद पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पार्किंग की संख्या और लोगों के आने- जाने के मार्गों पर डाइवर्जन और साइनेज की व्यवस्था को जल्द ही पूरा करने को कहा. म्युजियम परिसर के निरीक्षण के दौरन उन्होंने क्यूरेशन और फिनिशिंग के कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा. सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर हो रहे पेंटिंग के कार्य के बारे में भी संज्ञान लिया. एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पेंटिंग का कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा, क्यूरेशन का कार्य उद्घाटन समारोह के दो दिन पूर्व पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम, उद्घाटन समारोह के दिन साफ-सफाई, अस्थाई टायलेट और पेय जल की व्यवस्था कर रहा है.


 
PM मोदी करेंगे प्रतिमा का अनावरण 
 
सीएम योगी के निरीक्षण के दौरान एलडीए वीसी ने उद्घाटन समारोह की सभी गतिविधियों से भी अवगत करवाया. उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के दिन प्रधानमंत्री सबसे पहले राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इस अवसर पर राष्ट्रीयता की भावना के संचार के लिए ट्राइ कलर बैलून छोड़े जाएगें. प्रतिमा अनावरण के बाद प्रधानमंत्री प्रेरणा स्थल में राष्ट्र नायकों को समर्पित म्युजियम का उद्घाटन करेंगे. यहां वो डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित गैलरियों और कोर्टयार्ड का अवलोकन करेंगे. पहली गैलरी के ओरियेंटेशन रूम में वीडियो और एवी के माध्यम से राष्ट्र नायकों के संक्षिप्त जीवन परिचय को दिखाया जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री म्यूजियम परिसर में ही बने भारत माता कोर्टयार्ड, जन संघ के प्रतीक चिंह दीपक कोर्टयार्ड, सुदर्शन चक्र कोर्टयार्ड जाएगें और राष्ट्र नायकों जुड़ी हुई वस्तुओं का अवलोकन करने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर बने कोर्टयार्ड जाएगें. म्युजियम से बाहर निकल कर प्रधानमंत्री, प्रेरणा स्थल पर बने मंच से गणमान्य अतिथियों और उद्घाटन समारोह के साक्षी बनने वाले लाखों की संख्यां में प्रत्यक्षदर्शियों को संबोंधित करेंगे.

Loading Ad...

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा और उद्घाटन समारोह पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और यादगार बन सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...