Advertisement

Loading Ad...

‘सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा’ गोरखपुर में CM योगी ने मनाई होली, हिरण्यकश्यप से की माफियाओं की तुलना

CM योगी ने गोरखपुर में लोगों के साथ होली खेली. इस दौरान उन्होंने, दुनिया के कई देशों में मची उथल-पुथल और जंग के बीच भारत के सौहार्द का उदाहरण दिया.

Loading Ad...

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लोगों के साथ होली मनाई. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए UP के सुरक्षात्मक माहौल पर बात की. CM योगी ने कहा, 
उत्तर प्रदेश में आज कोई तनाव नहीं है. कोई भय नहीं, कोई अराजकता नहीं और न ही कोई गुंडागर्दी. 

CM योगी ने कहा, UP में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबको विश्वास है. सबके मन में एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव है. यही अहसास और विश्वास, रामराज्य की अवधारणा है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही कहते हैं कि जब ऐसी स्थिति रहेगी तो भारत को विकसित बनने में कोई देर नहीं लगेगी. 

दुनिया में अराजकता, भारत पर गर्व 

Loading Ad...

CM योगी पांडेयहाता में होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में शामिल हुए. जहां उन्होंने कई देशों में मची उथल-पुथल और मिडिल ईस्ट में जंग का जिक्र किया. उन्होंने कहा, आज पूरी दुनिया में उपद्रव, अराजकता और अव्यवस्था है लेकिन हम भारतवासी गर्व कर सकते हैं कि PM मोदी के रूप में यशस्वी नेतृत्व देश को नई बुलंदी देते हुए नए भारत का दर्शन करा रहा है. नया भारत हर व्यक्ति, हर तबके को अवसर देकर उत्सव का वातावरण देता है. 

Loading Ad...

पहले UP में समाज को बांटती थीं सरकारें- CM योगी

Loading Ad...

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने पिछले समाजवादी और BSP की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2014 से पहले UP में उत्सव नहीं मना पाते थे. CM योगी ने कहा, हमारे यहां पर्व, त्योहारों की लंबी श्रृंखला है, लेकिन साल 2014 के पहले लोग बेहतर तरीके से उत्सव नहीं मना पाते थे. UP में तो पर्व, त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाता था. समाज में भय और तनाव रहता था. तब की सरकारें समाज को बांटती थीं और इसका परिणाम व्यापारी और नागरिक चुकाते थे, तब गुंडागर्दी, अराजकता चरम पर थी, न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी. 

CM योगी ने कहा, आज का UP सुरक्षा और सुविधा देकर उत्सव प्रदेश बन चुका है. अब UP में न कर्फ्यू है और न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है, हर कहीं उत्सव का माहौल है. पिछले पंद्रह दिनों से मथुरा-वृंदावन में होली का कार्यक्रम चल रहा है. सब कुछ  खुद स्फूर्त देखकर विदेशियों की आंखे फटी रह जाती हैं. CM योगी ने कहा कि जो लोग हम पर आरोप लगाते थे कि हम बंटे हुए हैं, वे बताएं कहां बंटे दिख रहे हैं. इस उत्सव में इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं. किसी की जाति का पता नहीं है, लेकिन सभी लोग होली का आनंद ले रहे हैं. 

‘उपद्रव से उबरकर बनते हैं उत्सव की यात्रा का हिस्सा’

Loading Ad...

CM योगी ने कहा कि जब अव्यवस्था से व्यवस्था, अराजकता से अनुशासन, अधर्म से धर्म और असत्य से सत्य की यात्रा होती है, तभी हम उपद्रव से उबरकर उत्सव की यात्रा का हिस्सा बनते हैं. यही उत्सव आज गोरखपुर के विरासत गलियारे में देखने को मिल रहा है. पहले पांडेयहाता आने को संकरी गली थी, वाहन मुश्किल से आ पाता था, व्यापार अस्त व्यस्त था. ग्राहक नहीं आ पाते थे, 
अराजकता का साम्राज्य था. 

विरासत गलियारा के प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेगा कॉम्प्लेक्स

CM योगी ने गोरखपुर के व्यापारियों को बड़ा आश्वासन देते हुए कॉन्पलेक्स बनाने की बात कही. उन्होंने कहा, गोरखपुर का विरासत गलियारा प्रदेश का सबसे खूबसूरत गलियारा होगा.  गलियारा बनने से प्रभावित व्यापारियों को घण्टाघर के बंधु सिंह पार्क में कुछ दुकानें दी जा रही हैं. इसके बाद अन्य जो दुकानदार शेष रह जाएंगे, उनके लिए डायट के पास कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा. जगह चिन्हित करने के साथ पैसा भी आवंटित कर दिया गया है. सरकार का संकल्प है कि किसी को उजड़ने नहीं देना है, बल्कि अवसर देकर आगे बढ़ाना है. 

Loading Ad...

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, विरासत गलियारा पहले पूर्वी UP, बिहार और नेपाल के व्यापारियों और नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होता था. सुविधा न देने, कंजेशन और जाम के कारण यहां का कारोबार उजड़ने लगा था. अब विरासत गलियारा नव विकास से एक बार फिर व्यापार का प्रमुख केंद्र हो जाएगा. 

‘सबको सुरक्षा और सुविधा दे रही डबल इंजन की सरकार’

CM योगी ने कहा कि सबके जीवन में खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन की सरकार सुरक्षा और सुविधा दे रही है. इसी भाव से जब गोरखपुर विकास करेगा तो प्रदेश और देश का भी विकास होगा. विकास नीचे से ऊपर आता है. विरासत गलियारा के व्यापारियों के मन में पीड़ा थी, लेकिन उन्होंने इसे व्यक्त करने की बजाय शासन-प्रशासन का सहयोग किया. इसी के परिणामस्वरूप आज शानदार विरासत गलियारा बनकर तैयार हो रहा है. यहां की सड़कें पहले से तीन गुना ज्यादा चौड़ी होंगी.  फसाड लाइट लग जाने के बाद यह प्रदेश का सबसे शानदार गलियारा होगा. 

Loading Ad...

हिरण्यकश्यप से की माफियाओं की तुलना 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP में गुंडे, मवालियों, माफियाओं की तुलना राक्षस हिरण्यकश्यप से की और कहा, माफिया और गुंडे, लातों के भूत बातों से नहीं मानते. भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का उल्लेख करते हुए CM योगी ने कहा कि उस समय भगवान विष्णु ने भगवान नृसिंह का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था और धर्म की स्थापना की थी. हमें याद रखना होगा कि अराजकता, गुंडागर्दी, माफियागिरी भी हिरण्यकश्यप जैसे ही हैं, ये प्यार से नही मानेंगे क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं. अराजकता, गुंडागर्दी, अव्यवस्था जैसे हिरण्यकश्यप, कंस या रावण को मारने के लिए किसी न किसी नृसिंह, कृष्ण या राम को अवतरित होना ही पड़ेगा. 

Loading Ad...

CM योगी ने खेली फूलों की होली 

भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में CM योगी ने उनकी आरती उतारी और फूलों की होली खेली. शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. कार्यक्रम में पहुंचने पर लोक कलाकारों के दल ने विभिन्न प्रस्तुतियों से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. 

सांसद रवि किशन ने की CM योगी की तारीफ

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गोरखपुर के होली महोत्सव में CM योगी के साथ सांसद और एक्टर रवि किशन भी मौजूद थे. उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा, CM योगी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का दहन कर दिया है. अब उनके नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है, वह  सिंगापुर-जापान दौरे से प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश और ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लेकर आए हैं. इससे प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का पथ प्रशस्त होगा. इस दौरान रवि किशन ने होली गीत भी गाए. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...