Advertisement

Loading Ad...

CM Yogi Adityanath ने दिए सख्त आदेश | खानपान में हुई मिलावट तो होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि खानपान के प्रतिष्ठानों की जांच जरूरी है। एक व्यापक अभियान चलाकर इन जगहों के मालिकों और कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मिलकर काम करेगी।

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सख़्त कदम उठाते हुए खाने-पीने की चीजों में मानव अपशिष्ट या गंदगी मिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।  

हाल ही में देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार को हुई एक बैठक में, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि आम लोगों की सेहत का ध्यान रखा जाए और इसके लिए नियमों में बदलाव भी किए जाने चाहिए।

सीएम ने बताया कि हाल के दिनों में जूस, दाल और रोटी जैसी चीजों में गंदगी मिलाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जो बेहद भयानक हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए, उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने कहा कि खानपान के प्रतिष्ठानों की जांच जरूरी है। एक व्यापक अभियान चलाकर इन जगहों के मालिकों और कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मिलकर काम करेगी।

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि खानपान के प्रतिष्ठानों पर संचालकों और प्रबंधकों के नाम और पते को स्पष्ट रूप से दिखाना चाहिए। इसके अलावा, ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट्स में सीसीटीवी कैमरे भी लगने चाहिए, ताकि हर जगह की निगरानी हो सके। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि संचालक सीसीटीवी की फीड सुरक्षित रखे और जरूरत पड़ने पर प्रशासन को उपलब्ध कराए।

सीएम ने कहा कि खाने-पीने के केंद्रों पर सफाई का ध्यान रखना चाहिए। खाना बनाते और सर्व करते समय सभी कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्स पहनने चाहिए। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाने-पीने से जुड़े नियमों को भी सख्त किया जाएगा और नियमों की अवहेलना पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

Source: IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...