Advertisement

Loading Ad...

भगवा परिधान में ग्लोबल निवेश मिशन पर CM योगी, जानें सिंगापुर-जापान दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ कौन-कौन जाएगा? शेड्यूल जारी

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रहेगा. इस दौरे में भी वह भगवा वस्त्रों में नजर आएंगे, हालांकि इस बार सैंडल की जगह जूते पहनेंगे.

Yogi Adityanath (File Photo)
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. उनके साथ 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी रवाना होगा. यह दौरा केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निवेश, औद्योगिक सहयोग और वैश्विक साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. सीएम योगी अपने पारंपरिक भगवा वस्त्रों में ही विदेश यात्रा करेंगे. हालांकि इस बार वह सैंडल के बजाय औपचारिक जूते पहनेंगे. यह बात भी चर्चा में है क्योंकि उनकी सादगी और पारंपरिक पहनावा अक्सर सुर्खियों में रहता है.

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल

मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, ओएसडी आरबीएस रावत, विशेष सचिव अमित सिंह, आईएएस दीपक कुमार, प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रम, प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईटी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म, CEO Invest UP और निदेशक नेडा शामिल रहेंगे. यह टीम निवेश वार्ता, नीति संवाद और औद्योगिक साझेदारी पर फोकस करेगी.

Loading Ad...

सिंगापुर और जापान में कार्यक्रम

Loading Ad...

सीएम योगी 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे, जबकि 25 और 26 फरवरी को जापान का दौरा करेंगे. दोनों देशों में कम्यूनिटी इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जहां वह भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही निवेश को लेकर रोड शो और उद्योगपतियों से सीधी बातचीत भी होगी. सिंगापुर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात की संभावना है. वहीं जापान में वह यामानाशी प्रांत के गवर्नर से भी मिल सकते हैं. इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, निवेश अवसर और टेक्नोलॉजी साझेदारी पर चर्चा होगी.

एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Loading Ad...

मुख्यमंत्री का यह दौरा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य से जुड़ा है. राज्य सरकार ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना चाहती है.जानकारों का मानना है कि सिंगापुर और जापान जैसे तकनीकी रूप से उन्नत देशों के साथ साझेदारी से यूपी को नई औद्योगिक गति मिल सकती है. यह दौरा केवल निवेश आमंत्रण नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने की रणनीति का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का यह दिनों का विदेशी दौरा आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...