Advertisement
एक्शन में CM धामी की पुलिस, देहरादून और हरिद्वार से दो महिलाएं सहित 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार
उत्तराखंड के देहरादून जिले में क्लेमेंटटाउन थाना के अंतर्गत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों से मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी पूछताछ कर रही है.
Advertisement
उत्तराखंड पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. सभी देहरादून और हरिद्वार में नाम छिपाकर रह रहे थे.
देहरादून में 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड के देहरादून जिले में क्लेमेंटटाउन थाना के अंतर्गत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों से मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी पूछताछ कर रही है.
Advertisement
भारतीय महिला कर रही थी बांग्लादेशी नागरिकों की मदद
रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि बांग्लादेशी नागरिक मुनीर ने भारतीय महिला से शादी की है. वहीं हरिद्वार में भारतीय संग रह रही बांग्लादेशी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी बांग्लादेशी अपना नाम और पहचान छुपाकर रह रहे थे.
Advertisement
हरिद्वार में पहचान छुपाकर रह रहे थे बांग्लादेशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय महिला से शादी करने वाला मुनीर 14 साल पहले राधिकापुर बॉर्डर कल्यगंजा पश्चिम बंगाल से अपने मामा के घर कल्याणगंज आया था. उसने दो साल तक नोएडा में काम किया. फिर भारतीय महिला से शादी की. 2016 में उसने झज्जर में ईंट भट्टे पर भी काम किया और फिर बांग्लादेश चला गया. 2023 में वह फिर भारत आया. दिल्ली के अशोक नगर में कुछ समय बिताने के बाद वह देहरादून में रह रहा था.
Advertisement
इसके पहले कोटद्वार और रुड़की से भी पहचान छुपाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए थे.
Advertisement
भारत के कई राज्यों मे पहचान छुपाकर रह रहे हैं बांग्लादेशी
भारत में बड़े स्तर पर बांग्लादेशी नागरिक अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं. बिहार, बंगाल, दिल्ली, असम के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में इनकी संख्या बहुत ज्यादा है. हर राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चल रहा है और उनकी गिरफ्तारी हो रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
शनिवार को मथुरा में भी ईंट-भट्ठों पर मजदूरों के रूप में काम करने वाले महिला-पुरुष और बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया था.