Advertisement
PM Modi को CM Dhami ने भेंट किया ऐसा अंगवस्त्र, जिसका भगवान शिव से है खास रिश्ता !
पीएम मोदी 28 जनवरी को देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन करने के लिए देहरादून पहुंचे थे जहां उन्हें सीएम धामी ने एक ऐसा अंगवस्त्र भेंट किया जिसका भगवान के साथ-साथ पाकिस्तान से भी है गहरा रिश्ता !
Advertisement
दरअसल पीएम मोदी जब भी कहीं जाते हैं तो किसी ना किसी तरह से भारत की संस्कृति और परंपराओं को प्रमोट करना नहीं भूलते हैं। बनारस जाते हैं तो बनारसी गमछा डाल कर उसे मशहूर कर देते हैं। केरल जाते हैं तो मुंडू पोशाक धारण कर लेते हैं, जिसे उस पोशाक की पहचान केरल से निकल कर पूरे देश तक जाती है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब पीएम मोदी 28 जनवरी को देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन करने के लिए देहरादून पहुंचे थे।
जब भी पीएम मोदी किसी राज्य में जाते हैं, उस राज्य के मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के तहत पीएम मोदी का स्वागत करते हैं। कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी किया, लेकिन उन्होंने जरा कुछ हटके किया और पीएम मोदी को कोई साधारण सा अंगवस्त्र पहनाने की बजाए, उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति में रचा बसा अंगवस्त्र भेंट किया, जिसका नाम है देवदार अंगवस्त्र।
Advertisement
सीएम धामी ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि देवभूमि की संस्कृति और पहचान को कैसे राष्ट्रीय पटल पर लाया जाए, इसीलिये उन्होंने पीएम मोदी को खास देवदार अंगवस्त्र भेंट किया, जिससे इस अंगवस्त्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
Advertisement
भगवान शिव से है खास रिश्ता!
दरअसल सीएम धामी ने पीएम मोदी को जो देवदार अंगवस्त्र भेंट किया है, उस पर देवभूमि की प्रचलित वनस्पति देवदार को प्रदर्शित किया गया, क्योंकि देवदार वृक्षों से पूरा उत्तराखंड हरा भरा है और सबसे बड़ी बात ये है कि पौराणिक ग्रंथों में भी देवदार वृक्ष का एक खास महत्व है। कहते हैं…
Advertisement
देवदार में शिव का वास!
भगवान शिव का सबसे प्रिय पेड देवदार ही माना जाता है, आज भी इसे हिंदू धर्म में पवित्रता, शांति और आध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है। ये पेड़ जहां होता है, उसमें भगवान शिव का वास होता है। जब आप इन वृक्षों के करीब जाते हैं तो वास्तव में एक असीम शांति का अनुभव करते हैं।
इतना ही नहीं देवदार शाश्वत का प्रतीक है, यह राजसी, लंबा, सुंदर और निडर है, यह पहाड़ों के प्रचंड तूफानों या कंपकंपा देने वाली बर्फबारी का सामना करते हुए सीधा खड़ा होकर रक्षा करता है और जब बर्फ से ढका हुआ होता है तो यह एक साधु की तरह दिखता है, जो अपने शुद्ध सफेद वस्त्रों में प्रार्थना में हाथ फैलाए खड़ा है।
Advertisement
किसने बनाया देवदार अंगवस्त्र?
पीएम मोदी को भेंट किया गया देवदार अंगवस्त्र उत्तराखंड के मसूरी में स्थित सोहम हिमालयन सेंटर में बनाया गया है, जिसके संचालक समीर शुक्ला ने बताया…
"हर प्रदेश की पहचान उसकी वस्तुओं से होती है, उसमें वो चीजें जो सम्मान के लिए देते है, उससे प्रदेश की पहचान बने। पहले हमने ब्रह्म कमल पहाड़ी टोपी बनाई जो विश्व में प्रसिद्ध हो चुकी है, अभी कुछ समय से सम्मान वस्त्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। कोई भी हमारे प्रदेश में आ रहा है, अतिथियों को सम्मानित करे या कोई उत्सव हो रहा है, उसमें ऐसी वस्तु होनी चाहिए जो हमारी पहचान कराए, जिसमें उत्तराखंड हिमालय झलकता हो, इसलिए इसमें देवदार को लिया गया है।"
Advertisement
यह भी पढ़ें
आपको बता दें पीएम मोदी को जो देवदार अंगवस्त्र भेंट किया गया है, उसका लोकार्पण भी खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ही तीस दिसंबर को किया था और अब 28 जनवरी को जब पीएम मोदी उत्तराखंड आए तो इसी देवदार अंगवस्त्र से उनका सम्मान किया गया। वैसे एक बात और आपको बता दें कि देवदार वृक्ष पाकिस्तान का राष्ट्रीय पेड़ भी है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान भौगोलिक क्षेत्र में भले ही दो देश हों, लेकिन दोनों देशों की संस्कृति और परंपरा काफी मिलती जुलती है।