Advertisement

Loading Ad...

उत्तराखंड परिवहन निगम को सीएम धामी ने दी नई रफ्तार, 20 नई टेम्पो ट्रेवलर को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया. इनमें से 10 टेम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टेम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगे.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया. इनमें से 10 टेम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टेम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगे. इससे नैनीताल-हल्द्वानी और देहरादून-मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि शुरुआती चरण में मसूरी से देहरादून और हल्द्वानी से नैनीताल के लिए 10 टेम्पो ट्रेवलर शुरू किए गए हैं. अगर यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया.

उन्होंने कहा कि वातानुकूलित टेम्पो ट्रेवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे. इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी और प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए. आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है.

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में है. परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जाएगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है. सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है. चाहे डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं. हमारी सरकार प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संकल्पित है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...