Advertisement
PM Modi की वीडियो पोस्ट कर CM Dhami ने महाकुंभ को
Pm Modi के संगम में डूबकी लगाने पर सीएम धामी ने उनके लिए पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करते हुए डुबकी लगाई।
Advertisement
पहले पोस्ट में उन्होंने डुबकी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
वहीं दूसरे पोस्ट में मां गंगा का पूजन करते हुए फोटो शेयर किया और लिखा, "प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है। पावन-पुण्य कुंभ में स्नान की कुछ तस्वीरें…"
Advertisement
अभी चारों तरफ इसकी चर्चा हो ही रही थी कि सीएम धामी भी खुद को पीएम की ये तस्वीरें शेयर करने से रोक नहीं पाए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने X Handle पर पीएम मोदी की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "महाकुंभ में आस्था और विश्वास की डुबकी… आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करते हुए डुबकी लगाई। यशस्वी प्रधानमंत्री जी अपने प्रयासों से भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रचारित कर रहे हैं। धर्म के नैतिक मूल्यों की ध्वज पताका को फहराते हुए यह महाकुंभ 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना को भी बल दे रहा है।"
Advertisement
अपने इस पोस्ट के जरिए सीएम धामी ने महाकुंभ की भव्यता के बारे में बताते हुए कहा कि ये 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना को बल दे रहा है। 'वसुधैव कुटुम्बकम' एक वाक्यांश है जिसका अर्थ है पूरा विश्व एक परिवार है। यानी सीएम धामी ने इस महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को परिवार बताया है। वैसे भी सीएम धामी को भारतीय संस्कृति और यहां की विविधता से कितना प्यार है, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। वह अक्सर इस बात का प्रमाण देते आए हैं। तभी तो बैक-टू-बैक चारधाम की यात्राओं को सुगम बनाना, उत्तराखंड में बसी भारतीय संस्कृति को संरक्षित कर उसका सौंदर्यीकरण करने जैसे तमाम बड़े फैसले लेकर लोगों का दिल जीतते आए हैं।
इधर कई लोगों के मन में सवाल था कि आखिर पीएम ने आज का दिन क्यों चुना, क्यों आज न तो कोई त्यौहार है न ही अमृत स्नान का कोई पावन अवसर। दरअसल आपको बता दें कि इस समय गुप्त नवरात्रि चल रही है। ये देवी की आराधना का दिन है। और इसी शुभ अवसर पर पीएम ने पुण्य की डुबकी लगाई है।
Advertisement
यह भी पढ़ें