Advertisement

Loading Ad...

होली पर साफ-स्वच्छ खिले रहेंगे गांव, CM योगी के निर्देश पर UP में चलेगा स्वच्छता अभियान

UP में 2 से 4 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलेगा. सभी DM और सीडीओ मॉनिटरिंग करेंगे. जिसमें मच्छर रोगों की रोकथाम पर भी विशेष फोकस है.

Loading Ad...

Cleanliness Drive In UP: होली पर्व को देखते हुए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं. निर्देशों के तहत 2 से 4 मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा. 

CM योगी ने अफसरों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं. इसके अंतर्गत सभी DM और सीडीओ मॉनिटरिंग करेंगे. 

सफाई के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश 

Loading Ad...

इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होलिकोत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए. 

Loading Ad...

जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी सुनिश्चित

पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए. ग्राम पंचायतों में निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर पर समस्त कचरा एकत्र किया जाए. जलभराव वाले स्थलों की पहचान कर स्थायी उपायों के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा UP, CM योगी के सिंगापुर-जापान दौरे ने खोले नए द्वार

स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सभी जिला पंचायतीराज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है. इस पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी. 

Loading Ad...

उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी 

होली, रमजान और ईद उल फितुर में सौहार्द बिगाड़ने वालों के साथ UP पुलिस सख्ती से पेश आएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दिया कि रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि होली, रमजान, ईद सहित आगामी पर्वों के दौरान शरारतन माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने. उन्होंने कहा है कि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसी हर कोशिश पर सख्ती से कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें

CM योगी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें. सभी पर्व-त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं. CM योगी ने होली, रमजान, नवरोज, ईद समेत सभी आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. इस हाईलेवल बैठक में CM योगी तैयारियों की समीक्षा करते हुए फील्ड अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. बैठक में आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन और जन-शिकायत निस्तारण की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...