Advertisement
छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 24 लाख 99 हजार से ज्यादा नाम कटे, जिलेवार जानें कितनी बढ़ी संख्या
Chhattisgarh Final Voter List: SIR से पहले 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाता थे. जो अब बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हो गए हैं.
Advertisement
Chhattisgarh Final Voter List: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रदेश में 2 लाख 34 हजार 994 वोटरों की संख्या बढ़ी है. SIR से पहले 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाता थे. जो अब बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हो गए हैं.
प्रदेश में चार महीने तक SIR की प्रक्रिया चली. इस लंबी प्रक्रिया के बाद 21 फरवरी 2026 को वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी की गई. सबसे ज्यादा 30 हजार वोटर दुर्ग जिले से बढ़े हैं. वहीं, सबसे कम रायपुर में बढ़े हैं. रायपुर में केवल 521 नए मतदाता हैं.
छत्तीसगढ़ मतदाता लिस्ट से कितने नाम हटे?
Advertisement
SIR की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी, डबल आईडी कार्ड और संदिग्ध नाम हटाए गए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया, करीब 24 लाख 99 हजार से ज्यादा नाम लिस्ट से हटाए गए हैं. अब यहां कुल वोटर्स की संख्या 1,87,30,914 रह गई है. जबकि SIR शुरू होने से पहले प्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे.
Advertisement
जिलेवार जानें कितनी बढ़ी वोटर्स की संख्या
- दुर्ग: 30,913 की शुद्ध बढ़ोतरी
- बिलासपुर: 29,031 की बढ़ोतरी
- बलौदाबाजार-भाटापारा: 16,876 की बढ़ोतरी
- बालोद: 13,565 की बढ़ोतरी
- रायपुर: 521 मतदाताओं की वृद्धि
दावा है कि SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर पूरा जोर दिया गया है. विभाग ने साफ किया है कि लिस्ट के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिल सके और फर्जी नामों पर रोक लगे.
Advertisement
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, CAA लागू करने के लिए नई समिति का ऐलान
यह भी पढ़ें
वहीं, किसी शख्स का नाम अंतिम सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के जरिए घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है. वहीं, सूची में दर्ज जानकारी में गड़बड़ी होने पर फॉर्म-8 भरकर सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है. SIR के पूरे अभियान में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांटे.