Advertisement
छत्तीसगढ़: उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिला ने PM मोदी का जताया आभार
एक महिला लाभार्थी ने कहा कि बहुत कम समय में खाना बन जाता है और दूसरे काम के लिए भी अब हमारे पास समय बचता है. लकड़ी पर खाना बनाने में समय बहुत लगता था. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था. कभी सिर में दर्द तो कभी सीने में जलन होती थी. अब सारी परेशानियां दूर हो गई हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं.
Advertisement
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र की मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. पूरे देश में इस योजना ने महिलाओं की जिंदगी बेहद आसान की है. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भी महिलाओं की जिंदगी इस योजना ने बदली है.
महिला लाभार्थियों ने गिनाए 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के फायदा
समाचार एजेंसी आईएएनएस ने गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अतरमरा में महिला लाभार्थियों से बात की और 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की वजह से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में जाना. महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और इस योजना के लिए विशेष तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया.
Advertisement
लाभार्थी महिला ने PM मोदी का आभार जताया
Advertisement
एक महिला लाभार्थी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पहले खाना पकाने के लिए हम लकड़ी के चुल्हे का इस्तेमाल करते थे. इससे काफी धुआं निकलता था, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं था. घर भी गंदा रहता था. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस मिलने के बाद हमें बहुत राहत है. खाना जल्दी बन जाता है, घर भी साफ रहता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. हमारे पास खुद के लिए समय भी बचता है. महिलाओं के कल्याण की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत आभारी हूं.
खाना बनाने में हुई काफी आसानी
Advertisement
एक अन्य लाभार्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हमें गैस सिलेंडर मिला. इससे खाना बनाने में काफी आसानी होती है. समय बहुत कम लगता है. पहले लकड़ी पर खाना बनाने में समय भी ज्यादा लगता था और परेशानी भी ज्यादा होती है. इस योजना के लिए मैं मोदी सरकार को धन्यवाद देती हूं.
यह भी पढ़ें
एक महिला लाभार्थी ने कहा कि बहुत कम समय में खाना बन जाता है और दूसरे काम के लिए भी अब हमारे पास समय बचता है. लकड़ी पर खाना बनाने में समय बहुत लगता था. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था. कभी सिर में दर्द तो कभी सीने में जलन होती थी. अब सारी परेशानियां दूर हो गई हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं.