Advertisement

Loading Ad...

CM योगी के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे अवनीश अवस्थी, चौथी बार मिला सेवा विस्तार, जानें कब तक संभालेंगे पद

सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 28 फरवरी 2027 तक कर दिया गया है. यह चौथी बार है जब उनके सेवा कार्यकाल में विस्तार हुआ है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मंजूरी के बाद आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

Yogi Adityanath/ Awanish Awasthi
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में गुरुवार को एक अहम फैसला सामने आया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी के कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब वह 28 फरवरी 2027 तक बतौर सीएम सलाहकार अपनी सेवाएं देते रहेंगे. यह चौथी बार है जब उनके कार्यकाल में विस्तार किया गया है.

राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी

सेवा विस्तार के प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुहर लगा दी है. इसके बाद आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया. हाल ही में मुख्यमंत्री के सिंगापुर और जापान दौरे से लौटने के बाद इस फैसले ने प्रशासनिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि यह निर्णय सरकार की दीर्घकालिक रणनीति और प्रशासनिक निरंतरता को ध्यान में रखकर लिया गया है.

Loading Ad...

योगी सरकार में अहम भूमिका

Loading Ad...

अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री का बेहद भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है. वह पूर्व में अपर मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं. 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रशासनिक सलाहकार नियुक्त किया गया था. तब से लगातार वह सरकार की नीतियों और प्रशासनिक फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उनके लंबे अनुभव का फायदा सरकार को नीति निर्माण, कानून व्यवस्था, निवेश और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों में मिलता रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अवस्थी की सलाह और रणनीतिक सोच ने कई बड़े फैसलों को दिशा दी है.

Loading Ad...

लगातार चौथी बार मिला विस्तार

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं. पहली बार उन्हें फरवरी 2023 तक के लिए नियुक्त किया गया था. इसके बाद उनका कार्यकाल क्रमशः फरवरी 2024, फरवरी 2025 और फरवरी 2026 तक बढ़ाया गया. अब चौथी बार विस्तार देते हुए इसे फरवरी 2027 तक कर दिया गया है. जानकारी देते चलें कि लगातार सेवा विस्तार यह संकेत देता है कि सरकार प्रशासनिक अनुभव और स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में अवस्थी की मौजूदगी को रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि राज्य की नीतियों के क्रियान्वयन और बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी में उनकी भूमिका आने वाले समय में भी अहम बनी रहेगी. साफ है कि सरकार ने अनुभव पर भरोसा जताते हुए निरंतरता को तरजीह दी है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...