Advertisement
Loading Ad...
दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर अन्ना हजारे का बयान आया, केजरीवाल के बदनामी का कारण बताया !
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 48 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि आप को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की शराब नीति को उनकी हार का प्रमुख कारण बताया है।
Advertisement
Loading Ad...
Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इस परिणाम के साथ, भाजपा ने 25 वर्षों बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है। वहीं, आप, जो पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की सत्ता में थी, को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें
किस कारण हुए केजरीवाल बदनाम अन्ना हजारे का बयान -
अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा - "केजरीवाल शराब के कारण बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लिप्त हो जाते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। ऐसे में नेता को जनता के सामने जाकर साबित करना पड़ता है कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने से सच बदल नहीं जाता है।"
केजरीवाल के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान दिल्ली में राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी। मैं उस मीटिंग में नहीं गया था। केजरीवाल ने पार्टी बनाई, नई पार्टी को दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया। सरकार बनी। लेकिन, शराब घोटाले में केजरीवाल बदनाम हुए। लोगों का विश्वास खोया। आज जो चुनावी परिणाम आए हैं वह इसी का नतीजा है।
बता दें कि 70 सीट पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर आगे बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी पिछड़ती जा रही है।
Input - IANS
Loading Ad...
Loading Ad...