Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अमित शाह ने AAP पर किया हमला !

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 27 वर्षों बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, 70 में से 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की या बढ़त बनाई। नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनता ने झूठे वादों को नकार दिया और विकास को चुना। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाने का संकल्प दोहराया। यह चुनाव परिणाम दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 वर्षों के बाद पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है, और पार्टी समर्थक इस सफलता का उत्सव मना रहे हैं। भाजपा ने 70 में से 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है या बढ़त बनाई हुई है। नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। इस जीत के साथ, भाजपा ने दिल्ली में एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

/div>


यह भी पढ़ें

अमित शाह दे दी प्रतिक्रिया


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस शानदार प्रदर्शन पर दिल्ली भाजपा को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, -  “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले भाजपा दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं।”

अमित शाह ने आगे कहा, - “चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।” उन्होंने यह भी कहा, “दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।”

इस चुनाव परिणाम ने दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है। भाजपा की इस जीत से राजधानी में विकास और विश्वास के एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है। दिल्ली की जनता ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना स्पष्ट मत दिया है, जो देशभर में एक मिसाल बनेगा।

Input - IANS
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...