×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

65% जले मरीज को दिल्ली ले जा रहा थी एयर एंबुलेंस, टेकऑफ के 20 मिनट बाद झारखंड के चतरा में क्रैश, सभी 7 की हुई मौत

झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई, जिसमें कि सभी 7 लोगों की मौत हो गई. विमान का टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूटा और चतरा में इसके साथ दुखद हादसा हो गया.

Author
24 Feb 2026
( Updated: 24 Feb 2026
02:29 AM )
65% जले मरीज को दिल्ली ले जा रहा थी एयर एंबुलेंस, टेकऑफ के 20 मिनट बाद झारखंड के चतरा में क्रैश, सभी 7 की हुई मौत
Jharkhand Plane Crash / X
Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एक छोटा विमान सोमवार की देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गया, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. DGCA के मुताबिक "23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 एयरक्राफ्ट वीटी-एजेवी, जो 'रांची-दिल्ली' सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट ऑपरेट कर रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया. इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे."

कैसे हुआ विमान के साथ हादसा?

एयरक्राफ्ट ने शाम 7:11 बजे पर रांची से उड़ान भरी थी. कोलकाता से कॉन्टैक्ट होने के बाद, 7:34 पर, एयरक्राफ्ट का वाराणसी से लगभग 100 एनएम साउथ-ईस्ट में कोलकाता से कम्युनिकेशन और राडार कॉन्टैक्ट टूट गया. यह रांची से दिल्ली के लिए बीचक्राफ्ट किंग एयर (बीई9एल) की मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी (जिसे दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज ऑपरेट करती थी). इसने शाम 7.07 बजे उड़ान भरी और उत्तर-पश्चिमी झारखंड में पलामू के पास शाम 7.34 बजे इसका संपर्क टूट गया.

विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत

Advertisement

इसमें सवार सात लोगों में 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे. बचाव अभियान जारी था क्योंकि अभी और जानकारी सामने नहीं आई है. दिल्ली में लैंडिंग का अनुमानित समय रात 10 बजे था. शाम 7:34 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर तेज आवाज सुनने और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई.

जले मरीज को इलाज के लिए ले जा रही एंबुलेंस, जलकर हुई मौत

जानकारी के मुताबिक यह एयर एंबुलेंस लातेहार के 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी. वे आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे. वहीं PTI ने रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा के हवाले से खबर दी कि एयर एम्बुलेंस का इंतजाम एक मरीज ने किया था. उन्होंने कहा, "लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले मरीज संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था.

राहत और बचाव कार्य बहुत हद तक कंप्लीट!

Advertisement

सिन्हा ने आगे कहा कि परिवार वालों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया. मरीज को लगभग 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए ले जाया गया. शाम को विमान हादसे में मरीज के साथ जा रहे सभी लोगों की मौत हो गई. रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें

डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली मार्ग पर एयर एम्बुलेंस के तौर पर उड़ान संचालित कर रहा था. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें