Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली में जलेबी पार्टी, BJP की जीत के बाद CM सैनी का दिखा अलग अंदाज़ !

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में जलेबी बांटकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। वहीँ उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस पर भी खूब निशाना साधा।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, बीजेपी सपोटर्स से लेकर पार्टी के कार्यकर्त्ता ख़ुशी से झूम रहे हैं। भाजपा समर्थक और नेता इस बड़ी जीत का अलग-अलग तरीकों से जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी जश्न मनाने में पीछे नहीं रहे, उन्होंने दिल्ली में जलेबी बांटकर इस जीत का जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की ।

दिल्ली में भाजपा की जीत पर जलेबी पार्टी - 


दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जैसे ही सामने आया वैसे ही रिजल्ट ने सभी को चौंकाया। इस इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। इस जीत को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में हरियाणा भवन में खूब जलेबियां बांटीं और लोगों का मुंह मीठा कराया। इस जीत के बाद सीएम सैनी ने कहा, - "प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह पूरा करके दिखाते हैं। उन्होंने यमुना को साफ करने का वादा किया था, और वह जरूर पूरा होगा। अब लोग इंडिया गेट और कर्तव्य पथ की बजाय यमुना किनारे घूमने जाएंगे।"

कांग्रेस पर साधा निशाना


जीत के बाद CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को तंज कसते हुए कहा - "कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में शून्य पर आउट हुई है। यह कांग्रेस की तीसरी हार की हैट्रिक है। जनता अब उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है।"

आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

Loading Ad...

यह भी पढ़ें


नायब सैनी ने केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, - "पिछले 10 सालों में दिल्ली की सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे यमुना को साफ करेंगे और स्वच्छ पानी देंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उल्टा, जब यमुना साफ नहीं हुई, तो हरियाणा पर आरोप लगा दिया कि हमने इसमें जहर मिला दिया।" सैनी ने आगे कहा, - "केजरीवाल ने साल 2025 तक यमुना को साफ करने का वादा किया था, और कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे वोट नहीं मांगेंगे। लेकिन अब जब उनकी सरकार पूरी तरह असफल रही है, तो वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली की जनता ने अब सच्चाई समझ ली है और भाजपा को चुना है।"

'मोदी की गारंटी' पर भरोसा


सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की गारंटी का मतलब ही है कि काम पूरा होगा। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। जनता ने यह भरोसा दिल्ली में भाजपा की जीत से दिखा दिया है।

आपको बता दें हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली हर जगह भाजपा की जीत के साथ जलेबी का जश्न मनाया जा रहा है। यह जीत न सिर्फ भाजपा के लिए बल्कि मोदी सरकार की नीतियों पर जनता के भरोसे की भी बड़ी मिसाल है। दिल्ली की जनता ने इस बार बड़े बदलाव के लिए वोट दिया है और अब देखना ये होगा कि भाजपा सरकार किन नीतियों के साथ आगे बढ़ेगी।
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...