Advertisement

Loading Ad...

भू क़ानून लाने के बाद मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा एक्शन, ठोका गया जुर्माना

हालही में पुष्कर सिंह धामी ने नया भू क़ानून लाकर जहां माफियाओं में हड़कंप मचाया.. तो दूसरी तरफ़ लाउडस्पीकर बजाने वालों पर नकेल कस मस्जिदों पर शिकंजा कसा गया.. देहरादून से लेकर ऋषिकेश तक लाउडस्पीकर से अजान करने पर मस्जिदों के ख़िलाफ़ एक्शन लिया गया. 10 हज़ार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया

Loading Ad...

देवभूमि उत्तराखंड में माफ़ियां गिरि करते पाओगे, या फिर प्रशासन को नियम तोड़कर आँख दिखाओगे, तो धामी सरकार के एक्शन से बच नहीं पाओगे। सीएम धामी जहां एक तरफ़ नए-नए क़ानून लाकर विरोधियों पर शिकंजा कस रहे हैं, वहीं अवैध मस्जिद मदरसों पर भी तेज़ी से एक्शन ले रहे हैं।इसी कड़ी में देहरादून में मस्जिद मदरसों पर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। दरअसल, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद देहरादून में धार्मिक स्थलों पर तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर बज रहे थे। इसके बाद देहरादून पुलिस ने कई इलाक़ों में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। SSP देहरादून ने तेज़ आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों को सख़्त चेतावनी भी दी है। सख़्ती दिखाते हुए धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटाया गया, जिससे इलाक़े में हड़कंप मच गया।

इस पूरे मामले पर देहरादून के SSP अजय सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट ने जो दिशा निर्देश दिए हैं, उसके तहत कार्रवाई की जा रही है। कई ऐसे मस्जिदों भी हैं जहां पर अजान के दौरान तेज़ आवाज़ सुनने को मिली है, उन्हें नोटिस भी दिया गया है। साथ ही उनके लाउडस्पीकर को भी हटाने का काम किया जा रहा है। सिर्फ़ नोटिस देकर मस्जिद मदरसों को चेतावनी ही नहीं दी गई, बल्कि जुर्माने की बात भी कही गई है।

इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया गया, अगर धार्मिक स्थलों पर तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर बजे तो 10 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। देहरादून पुलिस को डोईवाला थाने के पास कंडी गल गाँव में एक मस्जिद में तेज आँगन की आवाज़ मिली की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और लाउडस्पीकर को उतारकर 10 हज़ार का जुर्माना भी लगा दिया।

Loading Ad...

ऋषिकेश में भी तेज़ बजने वाले लाउडस्पीकर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई। सीएम हेल्पलाइन पर क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी कि थानो चौक धारकोट रोड पर तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर बजाकर अजान दी जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। रानीपोढ़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और लाउडस्पीकर को उतार दिया।

Loading Ad...

उत्तराखंड में सिर्फ़ लाउड स्पीकर के ख़िलाफ़ ही एक्शन नहीं लिया जा रहा है, बल्कि भू माफियाओं पर भी तेज़ी से शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी हर क्षेत्र में सख़्ती से फ़ैसले ले रहे हैं। हाल ही में यूसीसी लागू किया, और अब भू क़ानून लाकर सख़्ती दिखाई। उत्तराखंड में आए भू क़ानून से अब 11 पहाड़ी ज़िलों में कृषि और उद्यान की ज़मीन खरीद को पूरा तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

साढ़े 12 एकड़ से अधिक भूमि ख़रीद पर रोक लगा दी गई है। हरिद्वार और यूएसनगर में भी शासन की मंजूरी के बाद ही ज़मीन ख़रीदी जा सकेगी। निकाय से बाहर 250 वर्ग मीटर भूमि ख़रीद के लिए दिया गया शपथ पत्र झूठा पाए जाने पर उस ज़मीन को सरकार में निहित किया जाएगा। ज़मीन खरीद को डीएम स्तर से मंज़ूरी देने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

Loading Ad...

धामी सरकार के इस नए भू कानून से अब निवेश के नाम पर कोई भी जमीनों का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। इस वजह से ज़मीन ख़रीदेगा, उसी के लिए इस्तेमाल कर पाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी देवभूमि में लगातार एक्शन मोड में काम में जुटे हुए हैं।


यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...