×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'किडनी देने वाली बेटी का तिरस्कार...', लालू यादव पर कुर्सीवाद का आरोप लगाते हुए शिवराज सिंह ने साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने विपक्ष की कमजोरी परिवारवाद और कुर्सीवाद बताया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

'किडनी देने वाली बेटी का तिरस्कार...', लालू यादव पर कुर्सीवाद का आरोप लगाते हुए शिवराज सिंह ने साधा निशाना
Source: X/ @chuhanShivraj
Advertisement

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से बढ़ रही हैं. केंद्र के कई बड़े नेताओं का लगातार राज्य में आगमन हो रहा है और राजनीतिक बहस अपने चरम पर है. इसी बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम हो रहा है, लेकिन विपक्ष इसे पचाने में असमर्थ है और कुंठा में डूबा हुआ है.

कुर्सीवाद और परिवारवाद पर किया कटाक्ष

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी को परिवारवाद और कुर्सीवाद बताया. उन्होंने कहा कि जिन दलों ने हमेशा परिवार को ही राजनीति का आधार बनाया, वे अब जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'परिवारवाद और कुर्सीवाद में इस कदर उलझ गए हैं कि किडनी देने वाली बेटी तक का तिरस्कार किया जा रहा है. आज विपक्ष के भीतर असली लड़ाई यह है कि कौन नेता होगा और कौन उत्तराधिकारी, एक नेता यहां है, तो दूसरा विदेश में घूम रहा है.'

राहुल गांधी पर साधा निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे अपनी कुंठा विदेश में निकालते हैं और वहां जाकर देश को बदनाम करने का पाप करते हैं. उन्होंने विपक्ष की हालत का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी स्थिति 'सूत न कपास, दुल्हन में लट्ठमलट्ठा' जैसी हो गई है.

Advertisement

PM मोदी के नेतृत्व में हुआ विकास: शिवराज सिंह चौहान  

बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश में गरीब और वंचितों को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है. महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है, किसानों को मदद मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. यही वजह है कि जनता भाजपा और एनडीए पर विश्वास कर रही है, जबकि विपक्ष बौखलाहट में केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है.

मखाना महोत्सव में पहुंचे शामिल हुए शिवराज सिंह

केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मखाना महोत्सव में हिस्सा लेने बिहार पहुंचे. देश भर में बिहार सबसे बड़ा मखाना उत्पादक राज्य है और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग और निर्यात तक पूरी ताकत से काम करेगा. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मखाना अब सिर्फ बिहार की पहचान नहीं, बल्कि निवेश और रोजगार का नया इंजन बनेगा. उनका कहना था कि उनका संकल्प है कि बिहार का मखाना वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाए और हर कोने तक पहुंचे.

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान यह भी जोर दिया कि राज्य में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि यही काम विपक्ष पचा नहीं पा रहा और जनता की अपेक्षाओं के सामने असमर्थ साबित हो रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा और उनका विपक्ष पर हमला राजनीतिक चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है. मखाना महोत्सव के माध्यम से कृषि और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को उजागर किया गया है और चुनावी रणनीति के हिस्से के रूप में इसका विशेष महत्व माना जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें