×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार चुनाव: ‘पंचर बनाने वाले विकास पंचर कर देंगे’, अररिया में गरजे योगी, RJD-कांग्रेस के साथ सपा पर तीखा प्रहार

बिहार चुनावों में प्रचार के आखिरी दिन योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ जनसभाएं की. इस दौरान उन्होंने अररिया में महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला. सियासी शोर के बीच पंचर का जिक्र एक बार फिर होने लगा.

बिहार चुनाव: ‘पंचर बनाने वाले विकास पंचर कर देंगे’, अररिया में गरजे योगी, RJD-कांग्रेस के साथ सपा पर तीखा प्रहार
Advertisement

बिहार में आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया. बिहार का किला फतेह करने के लिए दिग्गजों ने हुंकार भरी. UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अररिया में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और RJD के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी तीखा और सीधा प्रहार किया. 

योगी आदित्यनाथ ने अररिया के नरपतगंज में जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा, बिहार में फिर से 'जंगलराज' लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए साइकिल का जिक्र किया और फिर निशाने पर समाजवादी पार्टी को लिया. CM योगी ने कहा, पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करने का काम करना चाहते हैं. 

घुसपैठियों का मुद्दा उठाया 

CM योगी ने बिहार में घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, नरपतगंज को किसी भी तरह से 'घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड' नहीं बनने देना है. जिस बिहार ने दुनिया को नालंदा विश्वविद्यालय और ज्ञान की रोशनी दी, उसी बिहार को कांग्रेस और राजद की जोड़ी ने निरक्षरता और अराजकता की तरफ धकेल दिया. इस धरती ने मां जानकी, महात्मा बुद्ध और भगवान महावीर को जन्म दिया है. यही धरती आर्यभट्ट, चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की धरती है, लेकिन कांग्रेस-राजद ने इस पवित्र भूमि को जातीय विभाजन और माफियागीरी से कलंकित किया. 

Advertisement

महागठबंधन पर लोगों का बांटने का आरोप 

अररिया में CM योगी जाति के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और RJD पर हमलावर रहे. उन्होंने कहा, कांग्रेस और RJD ने समाज को जाति के नाम पर बांटा, सरकारी खजानों की लूट मचाई और बिहार के नौजवानों को बेरोजगार बनाया. इनकी करनी से बिहार बीमारू बन गया, जबकि यह वही भूमि है जिसने भारत को स्वर्ण युग दिया.

सीएम योगी ने विपक्षी गठबंधन पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगी जातिगत विभाजन और माफिया-समर्थन के जरिए बिहार में अराजकता के लिए जिम्मेदार हैं. सभा में योगी ने यह भी कहा कि UP में माफिया पर बुलडोजर चलता है और उसकी हड्डी पसली एक कर दी जाती है. माफिया की ओर से कब्जा की गई जमीन पर गरीबों के लिए हवेलियां बनाई जा रही हैं. 

खानदानी माफिया का जिक्र कर किस पर साधा निशाना? 

CM योगी ने माफियाओं से निपटने के UP मॉडल को बिहार की जनता के सामने रखा और NDA की ओर से अपराधियों को चेताया. उन्होंने कहा कि बिहार जब से कांग्रेस-RJD के दौर से बाहर आया है. तब से ही विकास की राह खुली है. जो लोग कभी जाति को जाति से लड़ाने और खानदानी माफिया को संरक्षण देने में लगे रहे, वे अब फिर से वही हालात पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और RJD ने मिलकर समाज को बांटा, नौजवानों के अवसर छीने और किसानों और सामान्य जनता को विषम हालात में डाल दिया. 

Advertisement

UP के डबल इंजन का दिया उदाहरण

बिहार में CM योगी ने UP मॉडल का कई बार जिक्र किया. उन्होंने कहा, UP में कर्फ्यू और दंगे अब नहीं हैं. उन्होंने नारा दिया कि, ‘न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा.’ CM योगी ने इस नारे के साथ NDA के सुशासन की सफलता का दावा किया. 

नीतीश सरकार की तारीफ 

अररिया में CM योगी ने बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को श्रेय दिया. उन्होंने कहा, 2005 के बाद से बिहार में रोड, बिजली, पेयजल, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों की श्रृंखला बनकर आई है. PM मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में यह और भी तेज हुआ. CM योगी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विकास कार्यों का भी संदर्भ दिया और कहा कि आस्था और विकास दोनों का सम्मान NDA ही करेगा. 

‘कांग्रेस ने राम के वजूद को झुठलाया’

Advertisement

यह भी पढ़ें

CM योगी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर राम विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि राम तो हुए ही नहीं. दूसरी ओर RJD ने रथयात्रा को रोका और समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं. उन्होंने दोहराया कि, आज अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान हैं और भव्य राम मंदिर बन चुका है. NDA जो कहता है वह करता है. बिहार के आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में CM योगी ने ताबड़तोड़ चार रैलियां की. दूसरे और आखिरी फेज के मतदान  11 नवंबर को होंगे जबकि नतीजे 14 नवंबर को जारी होंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें