×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विराट कोहली इतने रन बनाते ही ऑरेंज कैप फिर से कर सकते हैं हासिल, RCB-CSK मैच में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 : ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली, आरसीबी-सीएसके मैच में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

Author
03 May 2025
( Updated: 05 Dec 2025
08:36 PM )
विराट कोहली इतने रन बनाते ही ऑरेंज कैप फिर से कर सकते हैं हासिल, RCB-CSK मैच में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में विराट कोहली एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से 10 मैचों में 6 हाफ सेंचुरी आई है और वह ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. ऑरेंज कैप की रेस काफी तेज चल रही है. जिसमें हर मैच के साथ बल्लेबाज कभी आगे तो कभी पीछे हो रहे हैं. 


विराट के पास फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका 


आरसीबी के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली कुछ दिनों पहले तक ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर थे. अब जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी की वजह से ऑरेंज कैप की रेस में आगे हो गए. लेकिन, विराट कोहली के पास फिर से ऑरेंज कैप की रेस में टॉप करने का मौका है.

Advertisement


ऐसा करने वाले इस सीजन दूसरे खिलाड़ी बन सकते है विराट 


Advertisement

आईपीएल में आरसीबी और सीएसके के बीच शनिवार को 52वां मुकाबला खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली 60 से अधिक रनों की पारी खेलते हैं तो वह इस सीजन में जहां 500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर आ जाएंगे.


इसी के साथ ही वह एक सीजन में सात हाफ सेंचुरी लगाने के क्रम में अपने 2016 के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे. विराट कोहली ने आईपीएल 2016 के सीजन में सात अर्धशतक लगाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. विराट के बल्ले से 973 रन आए थे. 


RCB के मुकाबले CSK का पलड़ा भारी 

Advertisement


पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता टीम सीएसके इस बार सीजन से आउट होने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं, आरसीबी प्लेऑफ की रेस में मजबूती के साथ टॉप-4 में बनी हुई है. आरसीबी अगर आज सीएसके को हरा देती है तो वह 16 अंकों के साथ अपनी स्थिति को मजबूत कर लेगी. इसी के साथ आरसीबी-सीएसके को एक सीजन में दो बार हराने की उपलब्धि भी हासिल कर लेगी. अगर दोनों टीम के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 21 मैच जीते हैं और आरसीबी ने 12 मैचों में जीत हासिल की है.


Advertisement

इस आंकड़े के हिसाब से सीएसके का पलड़ा भारी है. लेकिन, इस सीजन में आरसीबी ने चेपॉक के मैदान में सीएसके को हराया. वहीं, साल 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने एक अहम मुकाबले में सीएसके को हराया था. इन दोनों टीम के बीच बीते दो मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें