×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, आरसीबी ने कहा-रन मशीन पूरी तरह तैयार

आरसीबी ने 2025 का खिताब जीता था.18 सीजन में आरसीबी का यह पहला खिताब था.खिताबी जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और 657 रन बनाए थे.आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था.

Author
11 Mar 2026
( Updated: 11 Mar 2026
01:37 PM )
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, आरसीबी ने कहा-रन मशीन पूरी तरह तैयार
Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है.आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

विराट कोहली और आरसीबी का अनमोल संबंध

विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं.कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज बेहतरीन टच में दिख रहे हैं.कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी ट्रेनिंग की वीडियो में 'आईपीएल 2026' लिखा है.

आरसीबी ने कोहली के वीडियो को शेयर किया है.फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, "रन मशीन अच्छी तरह से तैयार दिख रही है.चलो आईपीएल 2026 की तैयारी अभी शुरू करते हैं।"

आरसीबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "19 सीजन, 1 टीम, 1 लेजेंडरी नाम.2008 में एक होनहार युवा से फ्रेंचाइजी के एक ऐसे आइकॉन तक जिसे बदला नहीं जा सकता.आज ही के दिन 18 साल पहले, हमने पहले आईपीएल नीलामी में अंडर-19 प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए विराट कोहली को साइन किया था.सालों बाद, यह सफर उसी पैशन, उसी ईमानदारी के साथ किंग के साथ जारी है जो हर तरह से प्रेरक है.”

Advertisement

2025 का खिताब और विराट कोहली का महत्वपूर्ण योगदान

आरसीबी ने 2025 का खिताब जीता था.18 सीजन में आरसीबी का यह पहला खिताब था.खिताबी जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और 657 रन बनाए थे.आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था.

विराट कोहली का आईपीएल करियर और आईपीएल 2026 की उम्मीदें

Advertisement

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं.इसलिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें देखने के लिए फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.विराट का आईपीएल करियर शानदार रहा है.वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं.2008 से 2025 के बीच कोहली ने 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं.113 उनका सर्वाधिक स्कोर है.आईपीएल 2026 के दौरान कोहली लीग में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें