×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बेंगलुरु में हुए हादसे पर आरसीबी ने जताया दुःख, कहा- सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है."

Author
05 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
05:18 AM )
बेंगलुरु में हुए हादसे पर आरसीबी ने जताया दुःख, कहा- सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण
Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 33 अन्य लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शोक व्यक्त किया है, जिसकी जीत के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था.

बेंगलुरु में हुए हादसे पर आरसीबी ने जताया शोक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है."

"आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में तुरंत संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें."

Advertisement

बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत

बता दें कि चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 लोग घायल हैं. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो लोगों के शव बॉरिंग अस्पताल में और चार अन्य के वैदेही अस्पताल में हैं. छह लोगों का वैदेही अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा

Advertisement

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में 11 लोगों के मारे जाने और 33 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की मदद देने और घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें