×
जिस पर देशकरता है भरोसा

IPL 2026: RR ने संजू सैमसन को CSK को ट्रेंड किया, पराग बोले–उनकी जगह कोई नहीं

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग का मानना है कि संजू सैमसन की जगह किसी भी खिलाड़ी के लिए भरना मुश्किल है.

Author
19 Mar 2026
( Updated: 19 Mar 2026
09:53 PM )
IPL 2026: RR ने संजू सैमसन को CSK को ट्रेंड किया, पराग बोले–उनकी जगह कोई नहीं
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग का मानना है कि संजू सैमसन को भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह ही रिप्लेस नहीं किया जा सकता है. आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान ने संजू के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड करते हुए टीम से जोड़ा है. 

“संजू सैमसन की जगह कोई नहीं ले सकता”

रियान पराग ने कहा, "हम सिर्फ ऐसे खिलाड़ियों को खोजने की कोशिश कर सकते हैं जिनके पास संजू सैमसन जैसी ही स्किल्स हों और जो बैटिंग ऑर्डर में उनके जाने से बनी जगह को भर सकें. ठीक वैसे ही जैसे आप किसी भी इलेवन में विराट कोहली या रोहित शर्मा की जगह नहीं ले सकते, सैमसन की जगह भी कोई नहीं ले सकता."

Advertisement

रियान ने कहा कि आगामी सीजन में टीम की कोशिश करीबी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी की होगी. उन्होंने कहा, "लेकिन क्या हम कुछ नया प्लान करेंगे? इसी पर हम तैयारी के दौरान चर्चा करते रहे हैं. अगर आप पिछले सीजन को देखें, तो हमने 5 से 6 करीबी मैच हारे थे—असल में, कुछ मैच तो आखिरी गेंद पर हारे थे. इस सीजन में अगर वे कुछ मैच हमारे पक्ष में चले जाते हैं, तो फिर हमसे हमारी समस्याओं के बारे में कोई नहीं पूछेगा. 40 ओवर के किसी भी मैच में कुछ ऐसे पल जरूर आते हैं जब आपको सही फैसले लेने होते हैं और मेरा ध्यान इसी बात पर रहेगा—जैसे कौन कहां बैटिंग करेगा, टॉस के समय क्या करना है और अगर हम ऐसा अच्छे से कर पाए, तो यह साल हमारे लिए काफी बढ़िया रहेगा."

आईपीएल 2026 में CSK से खेलते दिखेंगे संजू 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को ट्रेड करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल किया है. संजू ने राजस्थान टीम को छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद टीम ने यह फैसला लिया था. आईपीएल 2025 में राजस्थान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. टीम 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मैच में राजस्थान को हार झेलनी पड़ी थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें