×
जिस पर देशकरता है भरोसा

IND vs ENG: अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे दोनों टीम के खिलाड़ी

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि अहमदाबाद विमान हादसे के कारण माहौल गमगीन हो गया है. इस सीरीज में खिलाड़ी देश को फिर से खुश करने का तरीका ढूंढेंगे.

Author
20 Jun 2025
( Updated: 08 Dec 2025
09:41 AM )
IND vs ENG: अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे दोनों टीम के खिलाड़ी
Advertisement

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के सम्मान में हेडिंग्ले में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत और इंग्लैंड टेस्ट टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे.

हेडिंग्ले में टेस्ट में खिलाड़ियों ने विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

दोनों टीम के बीच सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मौन भी रखा. दोनों टीमों ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों की याद में टेस्ट मैच के पहले दिन काली पट्टियां बांधी.

Advertisement

ईसीबी ने कहा हमारी संवेदनाएं घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं

ईसीबी ने कहा, "दोनों देशों के राष्ट्रगान से पहले एक मिनट का मौन रखा गया. हमारी संवेदनाएं पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुई भयानक घटनाओं से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं."

विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की हुई मौत

विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई. इसमें भारतीयों के साथ ब्रिटिश नागरिक थे.

Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे से दुःखी टीम इंडिया के खिलाड़ी

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि अहमदाबाद विमान हादसे के कारण माहौल गमगीन हो गया है. इस सीरीज में खिलाड़ी देश को फिर से खुश करने का तरीका ढूंढेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘विमान हादसे में जो कुछ हुआ, मुझे लगता है कि पूरा भारत इससे निराश है. लेकिन हमारी तरफ से एकमात्र बात यह है कि हम उनके साथ हैं और हम देशवासियों को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं. हम इस पर काम जारी रखेंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप भारत को हर समय खुश रखना चाहते हैं, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर यह हर समय संभव नहीं है. लेकिन मैं अपनी तरफ से यह वादा कर सकता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपना 200 प्रतिशत देंगे.

बता दें कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर बुलाया है. इस टेस्ट के साथ दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की भी शुरुआत हो चुकी है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें