विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों संग बातचीत एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के अलावा उन्होंने लिखा है कि ‘Not Found Suitable (NFS) अब नया मनुवाद है. SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें. बाबासाहेब ने कहा था कि शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है.’
-
न्यूज27 May, 202504:27 PM'SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवार अयोग्य ठहराए जा रहे..', DUSU के छात्रों संग बातचीत में राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप
-
राज्य27 May, 202504:07 PMनोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या 10 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने कहा डरें नहीं, बल्कि सावधानी बरतें
नोएडा में कोविड संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है कि छह महिलाओं समेत नौ और लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.
-
मनोरंजन27 May, 202504:06 PM110 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने वाला स्टार विवादों में, मैनेजर को पीटने का आरोप!
साउथ सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन पर उनके पूर्व मैनेजर ने मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया है. 'मार्को' जैसी 110 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने वाले एक्टर के खिलाफ कोच्चि पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. जानिए पूरा मामला.
-
खेल27 May, 202503:28 PMIPL 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के शौर्य को किया जाएगा सलाम, BCCI ने बनाया स्पेशल प्लान
आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी इस बार खास होने वाली है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी जानकारी दी है. इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों का सम्मान भी किया जाएगा.
-
न्यूज27 May, 202503:24 PMतेजस्वी यादव के पिता बनने पर अस्पताल पहुंचकर ममता बनर्जी ने दी बधाई, लालू परिवार से की मुलाकात
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मेरी ओर से उन्हें, लालू प्रसाद यादव को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद. आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई. मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई. मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी. मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने गई.
-
Advertisement
-
बिज़नेस27 May, 202502:21 PMNoida Metro Extension: ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बनेगा नया रूट, प्रेजेंटेशन हुआ पेश
नोएडा मेट्रो के विस्तार को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है. सोमवार को भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (महुआ) के सामने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) द्वारा दो प्रस्तावित मेट्रो रूट्स का प्रेजेंटेशन पेश किया गया
-
लाइफस्टाइल27 May, 202501:34 PMहींग है आपकी किचन की सबसे ताकतवर चीज़, जाने इसके अनगिनत फायदे
पेट की बीमारियों के लिए हींग को सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है. हींग में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट की मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन और दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं. गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर नाभि के आसपास लगाने से पेट दर्द में आराम मिलता है. यह पाचन तंत्र से गैस को निकालने में भी बहुत प्रभावी है. हींग भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है और पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या को कम करती है.
-
राज्य27 May, 202501:17 PM16 साल की उम्र में CM Fadanvis पर टूटा था दुखों पहाड़, गृह मंत्री शाह ने याद कर किया बड़ा ऐलान
गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर है. उन्होंने नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ‘स्वास्ति निवास’ की आधारशिला रखी… इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने सीएम देवेंद्र फड़णवीस के जीवन से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए कहा कि जो सपना महाराष्ट्र के सीएम ने बचपन में देखी थी उसे पूरा करने के लिए उन्होंने जी जान लगा दी. जिसका जीता जागता उदाहरण है ये अस्पताल.
-
न्यूज27 May, 202501:05 PMऑपरेशन सिंदूर पर योगी का बड़ा फैसला, विवाह योजना के तहत कन्याओं को सिंदूरदानी गिफ्ट करेगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों में कन्याओं को सिंदूरदान गिफ्ट करेगी. सरकार के इस फैसले के बाद भारत की आतंकवाद के खिलाफ़ कार्रवाई हमेशा याद रखी जाएगी.
-
न्यूज27 May, 202512:50 PMअमृतसर में बम रखने आए शख्स के हाथ में हुआ विस्फोट, हुई मौत, आतंकी संगठन से जुड़े तार
डीआईजी सतिंदर सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सुबह मजीठा इलाके में एक धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. मृतक आतंकवादी संगठन का सदस्य था और इसके पास कोई विस्फोटक था, जिसमें ब्लास्ट हुआ और उसकी मौत हो गई.
-
यूटीलिटी27 May, 202512:33 PMस्लीपर टिकट वालों की बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा 2AC में सफर, बस बुकिंग में करें ये सेटिंग
यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होती है और ट्रेन का चार्ट बनने के समय PRS सिस्टम के ज़रिए तय की जाती है कि किस यात्री को अपग्रेड किया जाएगा.
-
खेल27 May, 202512:27 PMसूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, MI के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने 14 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के और 64 चौके निकले हैं. वह पांच बार नाबाद रहे हैं.
-
स्पेशल्स27 May, 202511:49 AMभारत में बना अब तक का सबसे एडवांस और शक्तिशाली D9 रेल इंजन, खरीदने के लिए लाइन में लगे अफ्रीकी-यूरोपियन देश
पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता संभालते ही भारतीय रेलवे का कायाकल्प ही कर दिया है. अब तक विदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला भारत अब खुद का सबसे एडवांस और शक्तिशाली रेल इंजन बना रहा है, जिसका कि अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में निर्यात भी किया जाएगा. पीएम मोदी ने साबित कर दिया है कि वो जिस चीज का शिलान्यास करते हैं वो उसका उद्घाटन भी करते हैं.