जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, MI के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने 14 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के और 64 चौके निकले हैं. वह पांच बार नाबाद रहे हैं.

Author
27 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
02:46 AM )
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, MI के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने एक आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.


सूर्य ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड 


Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 की 14 पारियों में अब तक 640 रन बना चुके हैं. इसके पहले 2023 में सूर्या ने 605 रन बनाए थे.


सूर्यकुमार यादव के नाम एक संस्करण में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Advertisement


IPL 2025 में शानदार फॉर्म में है सूर्यकुमार यादव


वह आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने 14 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के और 64 चौके निकले हैं. वह पांच बार नाबाद रहे हैं.

Advertisement


IPL 2025 में तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं सूर्य 


Advertisement

वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं. इन तीनों बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं.


पंजाब के खिलाफ सूर्य ने खेली 57 रन की पारी

Advertisement


पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रन की पारी खेलने के बाद सूर्या ने कहा, "हार्दिक और नमन ने जिस तरह शुरुआत की थी, हम फिनिश नहीं कर पाए और 10-15 रन पीछे रह गए. हालांकि इस विकेट के लिए हमारे पास अच्छी गेंदबाजी है और विपक्षी टीम के लिए चुनौती होगी."


Advertisement

प्रसारणकर्ताओं से बातचीत में सूर्या ने कहा, "इस सीजन मैंने अच्छी बल्लेबाजी की है, मेरे पसंदीदा शॉट स्वीप और स्क्वायर लेग पर फ्लिक रहे हैं."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें