×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवार अयोग्य ठहराए जा रहे..', DUSU के छात्रों संग बातचीत में राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों संग बातचीत एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के अलावा उन्होंने लिखा है कि ‘Not Found Suitable (NFS) अब नया मनुवाद है. SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें. बाबासाहेब ने कहा था कि शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है.’

'SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवार अयोग्य ठहराए जा रहे..', DUSU के छात्रों संग बातचीत में राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप
Advertisement
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने DUSU के छात्रों संग बातचीत के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने देश के पिछड़े समुदायों के योग्य उम्मीदवारों के हक में अपनी बात कही है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'नॉट फाउंड सूटेबल' यानी अयोग्य अयोग्य उम्मीदवार अब नया मनुवाद बन गया है. कांग्रेस नेता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों संग बातचीत का वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में वह छात्रों के मसले से जुड़े सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. 

'SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराया जा रहा'

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों संग बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गाँधी ने X पर लिखा है कि ‘Not Found Suitable (NFS) अब नया मनुवाद है. SC-ST-OBC के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें. बाबासाहेब ने कहा था कि शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है.’

'सिर्फ शिक्षा-नौकरी नहीं, हक-सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई है’

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि 'दिल्ली यूनिवर्सिटी में 60 फीसदी से ज्यादा प्रोफेसर और 30 फीसदी से ज्यादा एसोसिएट प्रोफेसर के आरक्षित पदों को NFS बताकर खाली रखा गया है. यह कोई अपवाद नहीं है. आईआईटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, हर जगह यही साजिश चल रही है. NFS संविधान पर हमला है. NFS सामाजिक न्याय से धोखा है. ये सिर्फ शिक्षा और नौकरी की नहीं हक, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई है.’

BJP-RSS आरक्षण विरोधी हैं - राहुल गांधी 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को आरक्षण विरोधी बताया है. उन्होंने DUSU के छात्रों संग बातचीत में कहा कि 'अब हम सब मिलकर BJP-RSS की हर आरक्षण-विरोधी चाल को संविधान की ताकत से जवाब देंगे.' बता दें कि 22 मई को कांग्रेस नेता अचानक से दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे थे. जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत की थी. यह बातचीत DUSU के कार्यालय में आयोजित की गई थी.जिसका उद्देश्य SC-ST-OBC वर्ग के छात्रों के साथ बातचीत करना और किसी भी प्रतिनिधित्व समानता और शैक्षणिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा करना था.

राहुल गांधी के दौरे को लेकर हुआ विरोध

बता दें कि राहुल गांधी के दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस दौरे को लेकर आपत्ति जताई गई थी. इसे इंस्टीट्यूशनल प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी बताया गया. दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'वह राहुल गांधी के दौरे की निंदा करती है और उम्मीद करती है कि ऐसी घटना फिर नहीं होगी. राहुल गांधी करीब एक घंटे यूनिवर्सिटी कैंपस में थे, इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी, जिसकी वजह से एक प्रमुख छात्र संगठन का कामकाज भी बाधित हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र सम्मान मार्च का आयोजन करते हुए अपने  विरोध प्रदर्शन का समापन DUSU कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला जलाने के साथ किया.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें