न्यूयॉर्क के यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है. अदालत ने ट्रंप की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने पत्रकार और लेखिका जीन कैरोल को दिए गए 83.3 मिलियन डॉलर (करीब 693 करोड़ रुपये) के हर्जाने को रद्द करने की मांग की थी.
-
दुनिया09 Sep, 202511:53 AMरेप केस में डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, न्यूयॉर्क कोर्ट ने 83 मिलियन डॉलर के हर्जाने का फैसला रखा बरकरार
-
न्यूज07 Sep, 202509:37 PMट्रंप के आगे नहीं झुका भारत... टैरिफ मामले को लेकर इजरायली मीडिया में छाए पीएम मोदी जमकर हो रही तारीफ, कहा - नेतन्याहू इनसे कुछ सीखें
इजरायली मीडिया में अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत की टैरिफ दर लगाए जाने के बाद भी ट्रंप के सामने पीएम मोदी के सख्त रवैए की जमकर तारीफ हो रही है. खबरों के मुताबिक, इजरायल की कई मीडिया संस्थान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू को उनसे सीख लेनी चाहिए.
-
दुनिया07 Sep, 202507:50 PMटैरिफ दर लागू कर बुरे फंसे ट्रंप... कर्ज के दलदल में फंसा अमेरिका, 1 लाख की कमाई और 6 लाख का कर्ज, एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा खतरा
एक पॉडकास्ट में स्कॉट गैलोवे के साथ जाने माने फंड मैनेजर रे डेलियो ने कहा है कि 'अमेरिकी सरकार इस साल लगभग 7 ट्रिलियन डॉलर खर्च करेगी और लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर कमाएगी. यानी सरकार अपनी कमाई से करीब 40 प्रतिशत फंड ज्यादा खर्च करेगी. यह कमाई का कुल 6 गुना है. मतलब कि अगर कोई व्यक्ति 1 लाख कमाता है, तो उस पर 6 लाख रुपए का कर्ज है.'
-
दुनिया04 Sep, 202512:48 PM'टैरिफ-टैरिफ' खेलने वाले ट्रंप चिंता में डूबे, खत्म हो सकती हैं सारी डील, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सता रहा ये डर
भारत समेत कई देशों पर टैरिफ वॉर छेड़ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर चिंतित हैं. हाल ही में अपीलीय अदालत ने उनके टैरिफ फैसले को अवैध बताया था. ट्रंप का कहना है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने भी यही रुख अपनाया, तो यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों से हुई डील रद्द करनी पड़ेगी, जिसका असर सीधे अमेरिका पर पड़ेगा.
-
दुनिया04 Sep, 202510:15 AMपत्रकार ने पूछा पुतिन से जुड़ा सवाल तो आपा खो बैठे ट्रंप, भड़कते हुए कहा- आपको कोई नई नौकरी ढूंढ लेनी चाहिए
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके प्रशासन ने रूसी तेल ख़रीद जारी रखने के लिए भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए हैं और संकेत दिया कि आगे और भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
-
Advertisement
-
दुनिया04 Sep, 202510:02 AM'भारत से तमीज से बात करें...', पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाई फटकार, कहा- किसी की धौंस नहीं चलेगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और चीन पर टैरिफ व प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ा जवाब दिया. पुतिन ने स्पष्ट कहा कि एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों से इस तरह की भाषा में बात नहीं की जा सकती.
-
न्यूज04 Sep, 202507:55 AM'तुरंत भारत से माफी मांगो और टैरिफ को जीरो करो...', डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के अमेरिकी एक्सपर्ट ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, कहा - हिन्दुस्तान 21वीं सदी का हीरो है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ दर को लेकर एक अमेरिकी एक्सपर्ट का गुस्सा फूटा है. न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एडवर्ड प्राइस ने कहा कि 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि चीन के साथ टकराव और रूस के साथ युद्ध, अगर आप इस पर गौर करें, तो अमेरिका के राष्ट्रपति भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ क्यों लगा रहे हैं? हमें भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ हटाकर इसे कहीं अधिक उचित स्तर पर लाना होगा, मैं तो चाहता हूं और मेरा सुझाव भी है ट्रंप को कि वह इसे शून्य पर करें. इसके अलावा वह अपनी गलती के लिए माफी भी मांगे.'
-
न्यूज03 Sep, 202506:29 PMट्रंप के 50% टैरिफ दर का मोदी सरकार ने निकाला गजब का तोड़... इन 4 प्लान के जरिए अमेरिका को बड़ा झटका देने की तैयारी! जानिए पूरी रणनीति
भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ दर की वजह से लाखों नौकरियों, निर्यातकों और श्रमिकों पर मंडरा रहे संकट को कम करने के लिए खास रणनीति तैयार की है. खबरों के मुताबिक, सरकार कोविड लॉकडाउन के दौरान लागू की गई राहत योजनाओं की तरह ही आम लोगों और लाखों व्यवसायों को राहत पहुंचाएगी.
-
न्यूज03 Sep, 202505:03 PM'खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे ट्रंप...', US एक्सपर्ट ने एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति की खोली पोल, कहा - उन्हें भारत से पंगा लेने का पछतावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ दर लगाने के बाद अब अपनी गलती पर पछता रहे हैं. ऐसा दावा अमेरिकी सामरिक मामलों के विशेषज्ञ एश्ले जे. टेलिस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है. उन्होंने कहा है कि 'भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर नीतिगत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसमें गहरी शिकायत भी हो सकती है. मुझे लगता है कि ट्रंप खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.'
-
दुनिया03 Sep, 202511:15 AMनहीं खत्म हो रही अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें...अब इस मामले में बुरे फंसे डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या है पूरा मामला?
अमेरिकी जज चार्ल्स ब्रेयर ने मंगलवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया में आव्रजन प्रवर्तन के विरोध-प्रदर्शनों में नेशनल गार्ड के इस्तेमाल पर फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रंप ने संघीय एजेंटों के साथ सैनिकों को भेजकर संघीय कानून का उल्लंघन किया है. हालांकि, वॉशिंगटन की अदालत में तैनात जज ने वहां से सैनिकों को वापस बुलाने का निर्देश नहीं दिया.
-
दुनिया03 Sep, 202509:47 AMअमेरिका में लगे ‘डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ’ के नारे... दुनिया में टैरिफ बम फोड़ने वाले US राष्ट्रपति अपने ही देश में घिरे
भारत से टैरिफ वॉर लड़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही देश में विरोध का सामना कर रहे हैं. श्रमिक दिवस पर हजारों कामगार न्यूयॉर्क स्थित उनके आवास के बाहर जुटे और ‘ट्रंप वापस जाओ’ के नारे लगाए. शिकागो और न्यूयॉर्क में वन फेयर वेज संगठन के तहत हुए प्रदर्शनों में श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी 7.25 डॉलर प्रति घंटा बढ़ाने और फासीवादी नीतियां खत्म करने की मांग उठाई.
-
न्यूज03 Sep, 202508:26 AM'समय-सीमा वाले व्यापार पर हम कभी चर्चा नहीं करते...', ट्रेड डील न होने से खिसियाए डोनाल्ड ट्रंप को भारत ने दिया करारा जवाब
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ट्रेड डील पर भारत की तरफ से बातचीत करने की पेशकश वाले बयान पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा है कि 'हम कभी भी समय-सीमा वाले व्यापार समझौतों पर बातचीत नहीं करते. हम सिर्फ अच्छे और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौतों पर बातचीत करते हैं.'
-
न्यूज02 Sep, 202508:47 AM'पाकिस्तान के लिए भारत से रिश्ते कुर्बान कर दिए...', ट्रंप पर भड़के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कहा- दशकों से हमने संबंध मजबूत किए
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत और अमेरिका के बिगड़े संबंधो पर कहा कि 'दशकों से अमेरिका ने भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए काम किया है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ व्यापार करने के लिए भारत के संबंध को कुर्बान कर दिया.'