Jharkhand Election 2024: कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।सोमवार की शाम कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई थी।
-
विधानसभा चुनाव22 Oct, 202411:07 AMJharkhand Election 2024: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए चुने अपने 21 योद्धा, उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
-
न्यूज21 Oct, 202401:58 PMझारखंड में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में बवाल, हेमंत सोरेन को RJD ने दी चेतावनी
झारखंड में चुनावों की तारीख़ का ऐलान होते ही इंडिया गठबंधन में बवाल छिड़ गया है। हेमंत सोरेन ने सीट बंटवारा करते हुए कहा कि JMM और कांग्रेस मिलकर 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।RJD और वाम दल को 11 सीटें दी जाएगी। जबकि RJD अकेले 10 से 12 सीटें मांग रही है जिसको लेकर RJD ने खुलेतौर पर हेमंत सोरेन को अकेले चुनाव लड़ने की चेतावनी दे डाली है।
-
न्यूज21 Oct, 202412:29 PMमहाराष्ट्र में अखिलेश और झारखंड में तेजस्वी ने बढ़ा दी हलचल क्या चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में पड़ेगी टूट !
चुनावी राज्य में राजनीतिक दल पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं महाराष्ट्र के बाद करें तो राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होंगे जबकि झारखंड में दो पेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही इंडिया गठबंधन के अंतर्गत आने वाले राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला सेटल होता दिखाई नहीं दे रहा है।
-
विधानसभा चुनाव20 Oct, 202401:36 PMझारखण्ड विधानसभा चुनाव : प्रदेश में सरकार इंडी अलायंस की बनेगी, संजय पासवान का दावा
संजय पासवान ने झारखंड विधानसभा में सीट शेयरिंग फॉर्मूला पर आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा, आरजेडी झारखंड विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत चल रही है। तेजस्वी यादव यहां पर हैं। आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जो भी दिशा-निर्देश होगा उसे माना जाएगा। आरजेडी इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर अगली सरकार में किंग मेकर की भूमिका निभाएगी। झारखंड में इंडी एलायंस की सरकार बन रही है।
-
विधानसभा चुनाव20 Oct, 202412:36 PMझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने खोले पत्ते, बाबू लाल मरांडी,चंपई सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गठबंधन के तहत अपने हिस्से आई 68 सीटों में से 66 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। वही 11 महिला उम्मीदवार भी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
-
Advertisement
-
विधानसभा चुनाव19 Oct, 202404:17 PMझारखंड में कांग्रेस-JMM में फ़ाइनल हुआ सीट शेयरिंग का फार्मुला, जानिए किसके हिस्से आ रही कितनी सीट
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे कर लिया तो अब सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक भी सीटों का बंटवारा कर चुनावी मैदान में ताल ठोकने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
-
विधानसभा चुनाव19 Oct, 202412:02 PMझारखंड में बीजेपी की तैयारी पूरी, घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग पर बन गई बात
झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी चुनाव प्रभारी बनाए शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमांता बिस्वा सरमा ने रांची में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीट शेयरिंग क्यों लेकर जानकारी दी।
-
विधानसभा चुनाव18 Oct, 202402:46 PMझारखंड विधानसभा चुनाव : एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति, राज्य की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सीटों के बंटवारे की घोषणा सभी पार्टियों से बातचीत के बाद की गई है। हालांकि एक-दो सीटों में आपसी सहमति से बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। हमें पूरा विश्वास है कि हम राज्य में बहुमत की सरकार बनाएंगे।
-
न्यूज18 Oct, 202411:46 AMसीट बंटवारे को तय करने के लिए रांची पहुंच रहे इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेता, जानिए किसे मिलेगी कितनी सीटें ?
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव 2 दिन के झारखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 19 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद रहेंगे।
-
विधानसभा चुनाव18 Oct, 202411:39 AMJharkhand Election 2024: पहले चरण में 43 विधानसभा की सीटों पर अब उम्मीदवार ऐप के जरिए भी कर सकते है ऑनलाइन नामांकन पत्र
Jharkhand Election 2024: इस बार नामांकन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में भरे जा सकेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालयों में दिन के 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
-
विधानसभा चुनाव17 Oct, 202406:59 PMJharkhand : 18 अक्टूबर से भरे जाएंगे पहले चरण की 43 सीटों पर नामांकन
नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि पर्चों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित है।
-
यूटीलिटी17 Oct, 202411:26 AMVoting App: इस बार वोट डालने के लिए लाइन में खड़े होने की झंझट खत्म, सिर्फ इस ऐप से हो जाएंगे सारे वोटिंग वाले काम
Voting App: वोटर्स की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने एक एप को लांच किया है , जिसका नाम है वोटर्स हेल्पलाइन , इससे वोटर्स घर बैठे ही वो सारे काम कर लेता है जिसके लिए उनको लाइन लगनी पड़ती थी।
-
न्यूज17 Oct, 202410:34 AMचुनाव से पहले हेमंत सोरेन का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-'हम इनके धनतंत्र और साजिश के खिलाफ लड़ेंगे'
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट पर हेमंत सोरेन के अपनी सरकार के काम का ब्योरा भी जनता के सामने रखा है।