×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Jharkhand : 18 अक्टूबर से भरे जाएंगे पहले चरण की 43 सीटों पर नामांकन

नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि पर्चों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित है।

Author
17 Oct 2024
( Updated: 07 Dec 2025
11:40 PM )
Jharkhand : 18 अक्टूबर से भरे जाएंगे पहले चरण की 43 सीटों पर नामांकन
Advertisement

झारखंड में पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी और इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को रांची स्थित ‘निर्वाचन सदन’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी प्रक्रिया और नामांकन के पर्चे दाखिल करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी।  

दिन के 11 से 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालयों में दिन के 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार व्यक्ति आरओ चैंबर के अंदर प्रवेश कर पाएंगे। उम्मीदवार अगर रजिस्टर्ड पार्टी का है तो उसके लिए एक मतदाता प्रस्तावक होगा तथा निर्दलीय और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के साथ दस प्रस्तावक होने चाहिए। आरओ कार्यालय से सौ मीटर की दूरी तक प्रत्याशी तीन से अधिक वाहन नहीं ला सकता।

Advertisement

सुविधा ऐप के जरिए नामांकन पत्र ऑनलाइन भी भर सकेंगे उम्मीदवार

उम्मीदवार के लिए प्रदेश की किसी भी विधानसभा मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार इस बार चुनाव आयोग की ओर से जारी सुविधा ऐप के जरिए नामांकन पत्र ऑनलाइन भी भर सकेंगे। नामांकन फार्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रति, चुनाव के लिए खुलवाए गए नए बैंक अकाउंट की कॉपी और एक एफिडेविट देना होगा, जिसे फार्म 26 कहा जाता है।

नए बैंक अकाउंट से करना होगा चुनाव का सारा लेन-देन 

Advertisement

इस शपथ पत्र में उम्मीदवार को अपनी चल-अचल संपत्ति, ऋण, देनदारी, आपराधिक रिकॉर्ड का पूर्ण विवरण देना है। उम्मीदवार अपने नए बैंक अकाउंट से चुनाव का सारा लेन-देन का कार्य करेगा। चुनाव का हिसाब-किताब रखने के लिए एक खर्च रजिस्टर उम्मीदवार के पास और एक निर्वाचन कार्यालय में रखा जाएगा। एक प्रत्याशी 40 लाख रुपये चुनाव में खर्च कर सकता है।

नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर

नामांकन के लिए सामान्य उम्मीदवार को दस हजार रुपये और अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार को पांच हजार रुपये की फीस जमा करवानी होगी। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि पर्चों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित है।

पहले फेज के तहत कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीट पर चुनाव होना है।

Advertisement


यह भी पढ़ें

Input: IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें