×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने खोले पत्ते, बाबू लाल मरांडी,चंपई सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गठबंधन के तहत अपने हिस्से आई 68 सीटों में से 66 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। वही 11 महिला उम्मीदवार भी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने खोले पत्ते, बाबू लाल मरांडी,चंपई सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार
Advertisement
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही बातचीत खत्म होने के बाद अब बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के पूर्व नेता चंपई सोरेन को सरायकेला सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की इस सूची में 11 महिलाओं को भी विधानसभा के चुनावी मैदान में उतर गया है। इससे पहले सीट शेयरिंग को लेकर चले मंथन में या तय हुआ था कि भारतीय जनता पार्टी 81 में से 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वही पहले सूची में 66 उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ अब दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के घोषणा बाकी रह गया है। 


दरअसल, झारखंड चुनाव में सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है ऐसे में दोनों ही गठबंधन के दल सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से बातचीत कर रहे थे। चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते होने के साथ ही दोनों गठबंधन ने सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय कर लिया है। सीट बंटवारे के तहत एनडीए में राज्य की 81 विधानसभा के लिए बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को तय कर लिया था जिसके मुताबिक भाजपा राज्य की 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, आजसू 10 और नीतीश कुमार की जेडीयू 2 और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी एक विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारेगी। इस बीच सीट बंटवारे के बाद सबसे पहले बीजेपी ने अपने हिस्से में आई 68 में से 66 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसमें से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो को छोड़कर बीजेपी का दामन सामने वाले चंपई सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने 11 महिलाओं के नाम का भी ऐलान किया है।


किस नेता को कहा से मिला टिकट 

बीजेपी की पहली सूची कि मुताबिक़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले की धनवार सीट से, हाल में भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ये उनकी परंपरागत सीटें रही हैं। चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने चार विधायकों का टिकट काटा है। सिमरिया से मौजूदा विधायक किशुन दास की जगह उज्ज्वल दास, कांके से समरी लाल की जगह डॉ. जीतू चरण राम, जमुआ से केदार हाजरा की जगह मंजू देवी और सिंदरी में इंद्रजीत महतो की जगह उनकी पत्नी तारा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। सिमरिया, जमुआ और कांके के विधायक का टिकट एंटी इनकंबेंसी की रिपोर्ट पर काटा गया है, जबकि सिंदरी के विधायक को उनके खराब स्वास्थ्य की वजह से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से उम्मीदवार बनाया गया है। बड़कागांव सीट पर रोशन लाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। वह अब तक भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू की ओर से इस सीट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार वह भाजपा के चुनाव चिह्न पर उतरेंगे। वही हाल में झामुमो छोड़कर भाजपा में आए बोरियो के विधायक लोबिन हेंब्रम को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सीता सोरेन को जामताड़ा सामान्य सीट से उतारा गया है।इनके अलावा राजमहल से अनंत ओझा, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधवचंद्र महतो, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से डॉ नीरा यादव, बरट्ठी से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद और बगोदर से नागेंद्र महतो को मैदान में उतार गया है।


गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, बेरमो से रवींद्र पांडेय, बोकारो से बिरंची नारायण, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता, धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, बहरागोड़ा से डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, चाईबासा से गीता बलमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगरई, जगरनाथपुर से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर से शशिभूषण समद, खरसावां से सोनाराम बोदरा, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी से रामकुमार पाहन, रांची से सीपी सिंह और हटिया से नवीन जायसवाल को टिकट दिया गया है। मांडर से सन्नी टोप्पो, सिसई से डॉ. अरुण उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत, बिशुनपुर से समीर उरांव, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजान जोजो, मनिका से हरिकृष्ण सिंह, लातेहार से प्रकाश राम, पांकी से कुशवाहा शशिभूषण मेहता, डाल्टनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, बिश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां, हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येंद्रनाथ तिवारी, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही उम्मीदवार बनाए गए हैं।


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव समेत अन्य कई राज्यों में होने वाले उप चुनाव के लिए तारीख़ों का एलान किया गया है। जिसके मुताबिक़ राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें