दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया है. इन सभी की उम्र लगभग 20-25 साल है और ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं. पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज़ बरामद किए हैं. फिलहाल इनके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. फिलहाल, इनके मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है.
-
न्यूज05 Aug, 202509:20 AMस्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किला की सुरक्षा में सेंध! दिल्ली पुलिस ने 5 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ
-
न्यूज31 Jul, 202509:30 PMसदियों तक टिकाऊ, तूफान झेलने की क्षमता, शिल्पकला के लिए उत्कृष्ट... राजस्थान के खास लाल पत्थर से बनेगा मां जानकी मंदिर, अद्भुत है खासियत
सीतामढ़ी के पुनौराधाम में बन रहे भव्य जानकी मंदिर के निर्माण में उपयोग हो रहा है राजस्थान का प्रसिद्ध लाल सैंडस्टोन, जिसे उसकी मजबूती, सुंदरता और स्थापत्य परंपरा के लिए जाना जाता है. यह वही पत्थर है जो समय की रफ्तार को थामने की क्षमता रखता है. सदियों तक टिकाऊ, मौसम के प्रभाव से लगभग अछूता और स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय. यही कारण है कि राम मंदिर से लेकर जानकी मंदिर तक, यह पत्थर देश की आस्था का मजबूत आधार बनता जा रहा है. इसकी विशिष्ट खूबियों में शामिल हैं इसकी लंबी उम्र, गहराई लिए रंग, और शिल्पकला के अनुरूप कटने की उत्कृष्ट क्षमता, जो इसे अन्य पत्थरों से अलग बनाती है. राजस्थान के इस लाल पत्थर के बिना किसी भी भव्य मंदिर की कल्पना अधूरी मानी जा रही है.
-
खेल31 Jul, 202511:33 AMIND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने बुमराह और अर्शदीप को लेकर दिया बड़ा अपडेट
भारतीय कप्तान ने कहा कि सीरीज हमारे लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव रही है. हर मैच बेहद करीबी रहा है. हमें उम्मीद है कि हम जीत के साथ अंत करेंगे. 2-2 का परिणाम टीम के लिए अच्छा रहेगा.
-
धर्म ज्ञान31 Jul, 202507:27 AMक्या कैलाश पर्वत खो रहा है अपना स्वरूप... चिंतित हैं शिव भक्त और पीएम मोदी!
5 साल बाद चीन की सारी अकड़ ढीली क्या हुई, 5 साल बाद कैलाश जाने का रास्ता क्या खुला और 5 साल बाद ड्रैगन की गर्दन शिव भक्त मोदी के हाथ में क्या आई. शिव भक्तों को त्रिलोक के स्वामी महादेव का खुद का आशियाना संकट में दिखा. देखिए धर्म ज्ञान पर.
-
बिज़नेस30 Jul, 202504:22 PMआज से खुला बड़ा IPO! शाहरुख, बिग बी जैसे स्टार्स का लगा दांव, GMP पर मिल सकता है ₹44 का फायदा
Sri Lotus Developers IPO ना सिर्फ एक मजबूत रियल एस्टेट ब्रांड का हिस्सा है, बल्कि इसमें बॉलीवुड और बड़े निवेशकों का भरोसा इसे और भी भरोसेमंद बनाता है. यदि आप एक मिड-टर्म या लॉन्ग-टर्म निवेशक हैं, तो यह इश्यू आपके पोर्टफोलियो के लिए फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है. ग्रे मार्केट में दिख रहा प्रीमियम और कंपनी की ब्रांड वैल्यू इसे एक हॉट IPO बना रही है.
-
Advertisement
-
दुनिया29 Jul, 202506:45 AMखत्म हुई थाईलैंड और कंबोडिया की जंग, बिना किसी शर्त के 5 दिनों बाद सीजफायर पर बनी सहमति, इस मुस्लिम देश के नेता ने निभाई मध्यस्थता की भूमिका
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 'प्राचीन शिव मंदिर को लेकर युद्ध के मैदान में कूदे थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बिना किसी शर्त के संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है.'
-
राज्य28 Jul, 202511:12 AMझालावाड़ हादसे के बाद सख्त हुए CM भजनलाल शर्मा, जर्जर सरकारी भवनों की होगी समीक्षा: अविनाश गहलोत
मंत्री गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जिन भवनों की हालत खराब है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाए. उन्होंने आगे कहा, “प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी स्तरों पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं."
-
न्यूज26 Jul, 202509:32 PM'बिहार अब इनके बस की नहीं लोग परेशान हो चुके हैं...', नीतीश पर भड़के एनडीए नेता चिराग पासवान, कहा - योगी सरकार से सीख लेनी चाहिए
बिहार में पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही घटनाओं पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा है कि 'मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन करता हूं.'
-
धर्म ज्ञान26 Jul, 202503:34 PMक्या हज़ार साल पुराने शिव मंदिर बनेंगे थाईलैंड-कंबोडिया के युद्ध का कारण?
कभी सीरिया पर इज़रायल की बमबारी शुरू हो जाती है. तो कभी भारत-पाकिस्तान आपस में भिड़ते दिखते हैं. हालात इतने भयावह हैं कि दिनों-दिन युद्ध का दायरा बढ़ता जा रहा है. बीते 72 घंटों के अंदर कंबोडिया और थाईलैंड एक-दूसरे के खून के प्यासे बन चुके हैं. लगभग 1 हज़ार साल पुराने दो शिव मंदिरों के चक्कर में दोनों के बीच मौत की एयरस्ट्राइक अब शुरू हो चुकी है.
-
न्यूज25 Jul, 202505:18 PMबिहार में LJP(R) के 38 नेताओं का इस्तीफा, गुटबंदी और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर मिली थी सख्त हिदायत
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के 38 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी नेताओं को पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सख्त हिदायत दी गई थी.
-
दुनिया25 Jul, 202508:36 AM'एक पेड़ मां के नाम' से किंग चार्ल्स तक पहुंचा हरियाली का संदेश, पीएम मोदी ने दिया ऐसा खास तोहफा, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
ब्रिटेन के सैंड्रिंघम हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किंग चार्ल्स III की मुलाकात हुई. यह भेंट भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही. पीएम मोदी ने पर्यावरणीय अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किंग चार्ल्स को 'सोनोमा डव ट्री' भेंट किया. मुलाकात के दौरान व्यापार, निवेश, योग, आयुर्वेद, शिक्षा और पर्यावरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.
-
दुनिया24 Jul, 202502:54 PMVIDEO: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चले दनादन रॉकेट, बढ़ी युद्ध की आशंका, प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र को लेकर है झगड़ा
Thailand Cambodia Border Clash: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा संघर्ष अब भयावह रूप ले चुका है। Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई और ज़मीनी हमलों के बीच कम से कम 9 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल हैं. कहा जा रहा है कि विवाद की जड़ एक प्राचीन मंदिर है. पहले से ही कूटनीतिक संघर्ष झेल रहे दोनों देशों के बीच अब सैन्य युद्ध बढ़ने की आशंका है.
-
राज्य23 Jul, 202512:28 PMछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में, ईडी की जांच जारी
चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी. तीन तथ्यों पर बिना समन दिए उनको गिरफ्तार किया गया. यह पहला मामला है, जिसमें बिना नोटिस गिरफ्तारी हुई है. चैतन्य बघेल को फिर 4 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा.